बिहार अपराध: गोपालगंज में धारदार हथियार से मारी गई अधेड़ की हत्या

बिहार के गोपालगंज जिले के गोपालपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर चमार टोली गाँव में एक अधेड़ की गला काटकर हत्या कर दी गई। वहीं, इस घटना में एक महिला भी गंभीर रूप से घायल बताई जा रही है।

मृतक गोपालपुर थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव के जीतेन्द्र राय का पुत्र चंदन राय था। घटना में घायल महिला गोपालपुर थाना क्षेत्र के बरनैया राजा राम की मनोज राम की पत्नी जीविका कर्मी सीनू कुमारी बताई जाती है। घटना की जानकारी मिलने के बाद गोपालपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस दोनों को इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल के आपातकालीन वार्ड में ले गई। जहां डॉक्टरों की टीम ने चंदन राय को मृत घोषित कर दिया। वहीं, चंदन राय की मौत की सूचना मिलने के बाद उनके परिवार के सदस्य गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचे और जमकर हंगामा काटा। परिवार के सदस्यों ने आरोप लगाया कि पुलिस रात में गश्त नहीं कर रही थी। इस कारण लोगों द्वारा घटना को अंजाम दिया गया।

घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चंदन राय और सीनू कुमारी धरमपुर चमार टोली गांव के पास बेहोशी की हालत में पड़े थे। इस बात की जानकारी मिलते ही गोपालपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की। दोनों को इलाज के लिए लेकर गोपालगंज सदर अस्पताल पहुंचे। जहां चंदन राय को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। दोनों के बीच क्या संबंध था, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

गोपालपुर के पुलिस अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि चंदन राय की हत्या किसने की और पूरे मामले की जांच की जा रही है। इस मामले में परिजनों के बयान के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।