मुजफ्फरपुर जिला समेत पूरे उत्तर बिहार में आसमान में मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे। इस दौरान हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। नौ अगस्त के बाद वर्षा की संभावना में वृद्धि होगी। डॉ. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विवि पूसा के मौसम विभाग द्वारा शनिवार को जारी बुलेटिन में यह बात कही गई है। इस अवधि में तराई क्षेत्र में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है। मैदानी भाग में कहीं-कहीं हल्की वर्षा का अनुमान है। नौ अगस्त के बाद वर्षा की संभावना में वृद्धि हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मुजफ़्फ़रपुर में रविवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए है सुबह में ठंडी हवा से राहत के बाद उमस से लोग परेशान रहे। मुजफ़्फ़रपुर के सभी प्रखंडो में आज रात सात से नौ बजे के बीच बारिश होने का अनुमान है मौसम विभाग के अनुसार पूर्वानुमान की अवधि में उत्तर बिहार के जिलों में आसमान में मध्यम से घने बादल छाए रह सकते हैं। इस अवधि में तराई के जिलों में अगले दो दिनों तक हल्की से मध्यम वर्षा हो सकती है, जबकि मैदानी भागो में कहीं-कहीं हल्की वर्षा होने का अनुमान है।मैदानी भागों के जिलों में भी वर्षा की संभावना बनी रहेगी।
वैसे उत्तर बिहार के जिलों में 9 अगस्त के बाद वर्षा की संभावना में वृद्धि हो सकती है। इस अवधि में अधिकतम तापमान 35 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है। जबकि न्यूनतम तापमान 26 से 28 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सापेक्ष आर्द्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 60 से 70 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि में औसतन 08 से 12 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार के साथ अगले 2-3 दिनों तक पुरवा हवा तथा उसके बाद पछिया हवा चलने का अनुमान है।