उत्तर बिहार में दो दिनों तक शुष्क रहेगा मौसम, 14 व 15 को बारिश की संभावना

समस्तीपुर। उत्तर बिहार के जिलों में अगले एक-दो दिनों तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। उसके बाद मानसून आने की संभावना है। इसके साथ ही 14-15 जून को उत्तर बिहार के जिलों के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना व्यक्त की गई है।

उक्त जानकारी डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विज्ञानी डा. ए सत्तार ने दी। बताया कि इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहेगा।

सापेक्ष आद्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरबा हवा चलेगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 33.1 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम रहा। पिछले तीन दिनों में शुष्क रहा मौसम :

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

मौसमीय वेद्यशाला पूसा के आकलन के अनुसार पिछले तीन दिनों का औसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 33.4 एवं 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा। औसत सापेक्ष आ‌र्द्रता 90 प्रतिशत सुबह में एवं दोपहर में 69 प्रतिशत, हवा की औसत गति 7.5 किलोमीटर प्रति घंटा एवं दैनिक वाष्पण 3.4 मिलीमीटर तथा सूर्य प्रकाश अवधि औसतन 5.2 घंटा प्रति दिन रिकार्ड किया गया तथा 5 सेंटीमीटर की गहराई पर भूमि का औसत तापमान सुबह में 30.2 एवं दोपहर में 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस अवधि में मौसम शुष्क रहा।