उत्तर बिहार में बदला मौसम का म‍िजाज, मुजफ्फरपुर, बेत‍िया, मोत‍िहारी में बार‍िश शुरू, जानें मौसम व‍िभाग का पूर्वानुमान

मुजफ्फरपुर में र‍व‍िवार को सुबह से हल्‍की बार‍िश हो रही। आसमान में हल्के बादल छाए हुए हैं। हल्‍की हवा बह रही है। वहीं पश्‍च‍िम चंपारण के बेत‍िया में तेज हवा के साथ बारिश हो रही है।

पिछले चार दिनों से गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली है। मोतिहारी में हवा के साथ बारिश शुरू। मौसम हुआ सुहाना। पिछले कई दिनों से गर्मी और उमस झेल रहे यहां के लोग बारिश के बाद आनंदित महसूस कर रहे हैं। वहीं शिवहर ज‍िले में मौसम सामान्य हैं।

सुबह-सवेरे धूप खिली है। आसमान साफ है। हल्की हवा बह रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के भीतर तेज बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार को आसमान में बादल छाए रहे। दिन में धूप निकली तो गर्मी का एहसास हुआ।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

इस बीच अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा। यह सामान्य से 1.4 डिग्री कम है। न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस पर जाकर ठहरा, जो कि सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस अधिक है।

डा. राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा के मौसम विज्ञानी डा. ए सत्तार ने बताया कि अगले एक-दो दिनों तक मौसम आमतौर पर शुष्क रहेगा। उसके बाद मानसून आने की संभावना है। 14-15 जून को उत्तर बिहार के जिलों में कई जगह हल्की से मध्यम वर्षा होगी।

इस अवधि में अधिकतम तापमान 33 से 37 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं न्यूनतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। सापेक्ष आद्र्रता सुबह में 80 से 90 प्रतिशत तथा दोपहर में 30 से 40 प्रतिशत रहने की संभावना है। पूर्वानुमान की अवधि में औसतन 18 से 20 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पुरवा हवा चलेगी।

मौसमीय वेधशाला पूसा के आकलन के अनुसार पिछले तीन दिनों का औसत अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 33.4 एवं 24.9 डिग्री सेल्सियस रहा। औसत सापेक्ष आद्र्रता 90 प्रतिशत सुबह में एवं दोपहर में 69 प्रतिशत, हवा की औसत गति 7.5 किलोमीटर प्रति घंटा रही।