Weather News: बदलेगा मौसम, आज और कल हल्‍की बारिश के आसार

तीन दिन से गर्मी व उमस ने लोगों का हाल बुरा कर रखा है। शहर में मानसून की मद्धिम रफ्तार ने इस माह सूखे सी स्थिति पैदा कर रही है। सोमवार को गर्मी से ज्यादा उमस ने लोगों के पसीने छुड़ा दिये। मौसम विभाग ने मंगलवार एवं बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना जतायी है। इससे लोगों को उमस व गर्मी से कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

दिन में रही राहत, रात में उमस बढ़ी

बीते 24 घंटे के मौसम की बात करें तो इस दौरान दिन में बहुत हद तक गर्मी से राहत मिली। फिर रात का पारा चढ़ गया। इस दौरान दिन के तापमान में जहां 2.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी तो रात का पारा 2.9 डिग्री सेल्सियस तक उछल गया। सोमवार को अधिकतम तापमान 33.9 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य तापमान के बराबर है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य तापमान से अधिक रहा। सुबह साढ़े आठ बजे 92 प्रतिशत रही आर्द्रता शाम साढ़े पांच बजे तक घटकर 80 प्रतिशत पर पहुंच गयी। जबकि दिन भर 5.3 किमी प्रति घंटे की औसत रफ्तार से दक्षिण-पश्चिमी हवा बही।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

Also read-बिहार शिक्षक बहाली: धांधली की शिकायत पर 50 नियोजन इकाइयों की काउसलिंग रद्द

मौसम वैज्ञानिक डॉ. बीरेंद्र कुमार ने बताया कि सोमवार को वायुमंडलीय दाब 1006.2 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में हवाओं का रुख बदलने के कारण अगले 24 से 48 घंटे में भागलपुर में निम्न दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। इस दौरान जहां सामान्यत: बादल छाये रहेंगे। वहीं ज्यादातर जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना होगी। इस दौरान दिन का तापमान जहां 34 से 35 डिग्री सेल्सियस के बीच तो न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।

Source-hindustan