Weather News: पूरे बिहार में गिरा पारा, मौसम विभाग ने 13 जिलों के लिए जारी किया कोल्‍ड डे का अलर्ट

Weather News: पूरे बिहार में सर्दी का सितम जारी है। पर्वतीय प्रदेश से आ रही उत्तरी पछुआ हवाओं से पटना सहित सूबे के अधिकतर जिलों में शीत दिवस की स्थिति हो गई है। 26 जिलों में पारा दस डिग्री से नीचे चला गया है। अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से काफी नीचे आ गया है। मौसम की यह स्थिति अगले दो दिनों तक बने रहने के आसार हैं। पटना समेत 12 जिलों में मंगलवार के लिए कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के अधिकतर भाग में धूप न निकलने और पछुआ हवा का प्रभाव बढ़ने से भारी कनकनी की स्थिति है। सबसे ठंडा दिन गोपालगंज में जबकि सबसे ठंडी रात औरंगाबाद में रही। दरअसल, पूरे सूबे में सतह से 1.5 किमी ऊपर तक आठ से दस किमी प्रति घंटे की रफ्तार से बह रही उत्तरी पछुआ हवाओं से कनकनी बढ़ गई है। जिन बारह जिलों के लिए कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया है उनमें पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय, जहानाबाद, गोपालगंज, सीवान, पूर्वी और पश्चिमी चंपारण शामिल हैं।

कुछ जिलों में 20-21 को बारिश के आसार

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सूबे में कुछ जगहों पर 20 और 21 जनवरी को बारिश के आसार हैं। पर्वतीय प्रदेशों में इसका असर 18 जनवरी से दिखने लगेगा। दो दिन बाद सूबे के मौसम पर इसका असर पड़ेगा। मौसमविदों के अनुसार बारिश को लेकर एक-दो दिनों में स्थिति और स्पष्ट होगी।

औरंगाबाद सूबे में सबसे ठंडा रहा

सूबे में औरंबागाद सबसे ठंडा रहा। औरंगाबाद में न्यूनतम 4.2 डिग्री की गिरावट आई है। यहां न्यूनतम तापमान 6.7 डिग्री पर आ गया है। गया में न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री नीचे 7.3 डिग्री पर आ गया है। यहां पिछले 24 घंटों में 4.3 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दोनों जिलों में कोल्ड डे जैसे हालात हैं।