Weather News: बिहार में पारा 43 के पार, पटना सहित ये सात शहर लू की चपेट में; येलो अलर्ट जारी

बिहार में एक बार फिर से गर्मी ने दस्तक दे दी है। कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज से लोगों को राहत मिली थी। पछुवा हवा के प्रभाव से अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई है। पटना सहित इन शहरों में लू को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

बिहार में कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज ठीक रहने के बाद एक बार फिर से भीषण गर्मी ने दस्तक दे दी है।  प्रदेश में पछुआ के प्रवाह बढ़ने से अधिकतम तापमान में अचानक वृद्धि हो गई है। अब एक बार फिर से राज्य के लोगों को चिलचिलाती धूप और पसीने से तर बतर कर देने वाली गर्मी का सामना करना पड़ेगा।

राज्य की राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री ज्यादा 41.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। प्रदेश के सात शहर पटना, गया, शेखपुरा, जमुई, बक्सर, बांका और नवादा लू की चपेट में हैं।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

लोगों को सतर्क करने के लिए विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की तरफ से जारी जानकारी के मुताबिक, 43.2 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य भर में बक्सर सबसे गर्म शहर रहा, जो रिकार्ड है।

 अप्रैल में पिछले कुछ वर्षों का पटना का अधिकतम तापमान

वर्ष –                        तापमान

16 अप्रैल 2011-         39.2

22 अप्रैल 2015-        40.4

19 अप्रैल 2018 –       40.3

7 अप्रैल 2020 –         38.8

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)

राजस्थान से आ रही गर्म हवा ने बढ़ाया पारा

मौसम विज्ञानी की मानें तो प्रदेश के दक्षिणी हिस्से में तापमान में वृद्धि का कारण बीते 24 घंटों से राजस्थान की ओर से आ रही गर्म हवा है।

किशनगंज, अररिया और मधुबनी में बूंदाबांदी  …उत्तर जिलों के कुछ भागों में हल्की बारिश हुई है। किशनगंज के गलगलिया में 12.4 मिमी, तैयबपुर में 12 मिमी, अररिया में दो मिमी, मधुबनी में 1.2 मिमी बारिश हुई है। इन इलाकों में पारा सामान्य बना हुआ है। मंगलवार को भी आंशिक बादल छाए रहने के साथ बूंदाबांदी के आसार हैं। इन इलाकों में पुरवा का प्रवाह दो दिनों तक बना रहेगा।

 40 के पार पहुंचा इन शहरों का पारा  

शहर- तापमान

बक्सर-43.2

औरंगाबाद-41.5

जमुई -42.1

बांका-42.7

शेखपुरा-42.8

गया -41.7

वैशाली -40.5

खगडिय़ा-41.3

नवादा-41.8

पटना-41

रोहतास-41.6

नवादा-41.1

बेगूसराय-40.2

भागलपुर-40.0