Weather News: मानसून से बड़ा बदलाव, बिहार में अगले कुछ दिनों तक बारिश के आसार नहीं…

पटना । बिहार के मौसम का मिजाज बदलने लगा है. मौसम विभाग के मुताबिक पटना समेत राज्य के ज्यादातर हिस्सों में 11 अक्टूबर तक मौसम सामान्य रहेगा, कुछ जगहों पर हल्की बारिश का अनुमान है.

एक चक्रवाती परिसंचरण का क्षेत्र पश्चिम बंगाल के उप हिमालयी क्षेत्र पर स्थित है, जो समुद्र तल से 3.1 किमी तक फैला हुआ है। मौसम के प्रभाव के कारण, अगले 24 घंटों के दौरान राज्य के पश्चिम चंपारण, सीवान, सारण, पूर्वी चंपारण, उत्तर पश्चिम के गोपालगंज भागों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश का अनुमान है। राज्य के बाकी हिस्सों में मौसम सामान्य रहेगा।

मौसम शुष्क होने से तापमान में कमी आएगी

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

मौसम शुष्क होने के साथ तापमान में भी गिरावट आ रही है। मानसून अभी राजस्थान और गुजरात से दूर जा रहा है। इसके चलते इस बार ठंड भी देर से आएगी। मौसम विज्ञानी के अनुसार मानसून के वापस जाने से दक्षिण-पूर्वी हवाओं की तीव्रता नमी में कमी के साथ कमजोर होगी। मौसम शुष्क होने से तापमान में भी गिरावट आएगी।

शहर                अधिकतम तापमान

सीतामढ़ी    –                 36.1

पटना  –                     33.6

गया –                       32.7

मुजफ्फरपुर   –            30.6

पूर्णिया –                   32.4

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)