UP ELECTION RESULT: सरकार भी चलाई और दमदार वापसी भी की, ऐसा करने वाले UP के पहले सीएम बने योगी

UP ELECTION RESULT:  उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव जीतकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राज्य की राजनीति में इतिहास रच दिया है। 37 साल बाद योगी आदित्यनाथ पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद सत्ता में वापसी करने वाले उत्तर प्रदेश के पहले मुख्यमंत्री बन गए हैं।

उत्तर प्रदेश में पहले चार मुख्यमंत्री ऐसे थे जो सत्ता में लौटे थे, लेकिन उनमें से कोई भी पूरे पांच साल का कार्यकाल पूरा नहीं कर पाया था। 1985 में नारायण दत्त तिवारी लगातार दो बार चुनाव जीतने वाले आखिरी मुख्यमंत्री थे। अब योगी आदित्यनाथ ने 37 साल बाद इतिहास रचते हुए सरकार चलाते हुए सत्ता में वापसी की है।

उत्तर प्रदेश के अन्य मुख्यमंत्रियों की बात करें तो 1957 में संपूर्णानंद, 1962 में चंद्रभानु गुप्ता और 1974 में हेमवती नंदन बहुगुणा (लोकसभा सांसद रीता बहुगुणा जोशी के पिता) ऐसे सीएम थे जो लगातार दो बार चुनाव जीते थे।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

इसके अलावा योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश में सत्ता बरकरार रखने वाले बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री भी बन गए हैं। बतौर यूपी सीएम पांच साल का कार्यकाल पूरा करने वाले राज्य के तीसरे मुख्यमंत्री हैं। इससे पहले बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती (2007-12) और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (2012-17) तक मुख्यमंत्री थे।

2017 के यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश को हार झेलनी पड़ी और योगी आदित्यनाथ पहली बार मुख्यमंत्री बने। अब दूसरी बार भी वो मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं।