बिहार के इस जिले में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग, 500 करोड़ की लागत से होगा तैयार

बिहार के इस जिले में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग, 500 करोड़ की लागत से होगा तैयार

धार्मिक स्थलों की वजह से पूरे विश्व में बिहार की एक अलग पहचान है। वहीं, दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग स्थापित करने का रिकॉर्ड भी बिहार के नाम दर्ज होने जा रहा है।

बिहार में विश्व के सबसे बड़े मंदिर की स्थापना फरवरी 2025 तक, 20 जून से शुरू होगा निर्माण कार्य

मिली जानकारी के मुताबिक 2025 तक दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग अरेराज (मोतिहारी, बिहार) में स्थापित होने जा रहा है. उल्लेखनीय है कि जिस मंदिर में शिवलिंग स्थापित किया जाएगा वह दुनिया का सबसे बड़ा रामायण मंदिर है।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

20 जून 2023 से रामायण मंदिर में शिवलिंग स्थापित करने के लिए निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। तीन मंजिला इस मंदिर में सबसे पहले गणपति के दर्शन होंगे। 3.76 लाख वर्ग फीट में बन रहे विशाल मंदिर का मुख्य शिखर 270 फीट ऊंचा होगा। हनुमान मंदिर के आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि इसमें 22 मंदिर होंगे।

बताया जाता है कि मंदिर के निर्माण पर करीब 500 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं। 2025 के अंत तक कैथवलिया-बहुरा (केसरिया-चकिया पथ, पूर्वी चंपारण) में विराट रामायण मंदिर भी बनकर तैयार हो जाएगा। आचार्य किशोर कुणाल ने बताया कि करीब दो साल में मंदिर के कुल 12 शिखर पूरी तरह बनकर तैयार हो जाएंगे।

मंदिर में प्रवेश करते ही सबसे पहले आपको भगवान गणेश के दर्शन होंगे। इसके बाद आगे चलने पर काले ग्रेनाइट की चट्टान से बना विशाल शिवलिंग दिखाई देगा। गौरतलब है कि 250 टन वजनी काले ग्रेनाइट की चट्टान को तराश कर मुख्य शिवलिंग बनाया जा रहा है। इसके साथ सहस्रलिंगम भी बनाया जाएगा। कहा जाता है कि आठवीं शताब्दी के बाद भारत में सहस्रलिंगम का निर्माण होगा।

210 टन वजनी शिवलिंग की ऊंचाई और गोलाई 33 फीट होगी। विशाल शिवलिंग लाने के लिए 10 किलोमीटर की दूरी तक सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। चकिया से कैथवलिया तक सड़क और पुल-पुलिया के चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण के लिए बिहार के मुख्यमंत्री और पथ निर्माण मंत्री से अनुरोध किया गया है।