सामान्य से दो डिग्री चढ़ा राजधानी का तापमान, बिहार के इन जिलों में मेघगर्जन और बारिश के आसार

पटना। Bihar Weather Today: बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त पछुआ हवा का प्रवाह निरंतर बना हुआ है, जो सतह से 1.5 किमी ऊपर स्थित होने से 10-12 किमी प्रतिघंटा है। इन सभी मौसमी प्रभाव के कारण प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण पूर्व भाग के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़‍िया के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश एवं दक्षिण भाग के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने के आसार हैं। वहीं, प्रदेश के शेष भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। राजधानी का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा क्रमश: 29.6 और 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को राजधानी व इसके आसपास का मौसम सामान्य रहेगा।

सीतामढ़ी का पुपरी रहा सबसे ठंडा :- मौसम विज्ञानी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य, दक्षिण पूर्व भाग के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं, प्रदेश के दक्षिण भाग के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन व बिजली चमकने की सूचना दर्ज की गई। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान नवादा में 12.6, झाझा में 9.2, जमुई में 9.2, बांका में 4.8, टेकारी में 6.2, बौसी में 9.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, 13.3 डिग्री सेल्सियस के साथ पुपरी (सीतामढ़ी) सबसे ठंडा रहा।

प्रदेश      अधिकतम           न्यूनतम 

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

पटना           29.6               16.0

गया             27.7               15.2

औरंगाबाद    28.3                15.5

भागलपुर      29.6                16.1

मोतिहारी      26.0                14.5

मुजफ्फरपुर  24.6                 16.9

पूर्णिया          29.2                15.7

सुपौल           26.7               16.8

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)