Bihar Weather Update: बिहार में ठंड का असर कम, अधिकतम तापमान में वृद्धि

बिहार का मौसम बदलने लगा है। ठंड कम होते ही तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, राज्य में उत्तर पश्चिमी हवा का प्रभाव कम हो रहा है, जिसके कारण धूप में गर्मी महसूस की जा रही है। पिछले दो दिनों से सभी शहरों का अधिकतम पारा सामान्य से दो से तीन डिग्री ऊपर चल रहा है। पिछले 24 घंटों में, पूर्णिया में घना कोहरा देखा गया और आर्द्रता 98 प्रतिशत तक रही।

धूप के बाद कोहरे का असर कम हो गया

अन्य शहरों में सुबह की तुलना में बेहतर धूप थी। धूप में गर्मी के कारण लोग दोपहर में ऊनी कपड़ों से परहेज कर रहे हैं। मौसम विज्ञानियों का अनुमान है कि अगले दो दिनों में सूरज की गर्मी और बढ़ सकती है। अधिकतम पारा दो डिग्री तक चढ़ सकता है। गया का न्यूनतम पारा अभी भी दो डिग्री से नीचे बना हुआ है। अगले हफ्ते में गया का न्यूनतम पारा दो डिग्री बढ़ सकता है।

प्रमुख शहरों का पारा इस तरह से

मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 13.4 डिग्री सेल्सियस रहा। गया में अधिकतम तापमान 27.9 जबकि न्यूनतम 9.4, भागलपुर में अधिकतम 27.6, न्यूनतम 14.8 और पूर्णिया में अधिकतम 27.1 जबकि न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join