बिहार में चढ़ेगा तापमान, बारिश की भी संभावना, जानें अपने जिले के मौसम का हाल
बिहार में मौसम का मिजाज बदल गया है. मौसम विभाग के मुताबिक राज्य का तापमान अब बढ़ेगा और कुछ जिलों में बारिश की भी संभावना है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के कारण बिहार में अभी गर्मी ने अपना रूप नहीं दिखाया है.
न जियो न एयरटेल, इस कंपनी के पास 60 Mbps स्पीड वाले बेस्ट OTT प्लान, कम कीमत में शानदार फायदे
पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर-पश्चिम भारत में गैर-मानसूनी वर्षा होती है। बिहार में यह नवंबर से मार्च तक प्रभावी रहता है। विभाग के अनुसार बिहार का मौसम शुष्क रहेगा, जबकि राजधानी का तापमान बढ़ेगा। गुरुवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
इस बीच मौसम विभाग के अनुसार 30 मार्च और 31 मार्च को राज्य के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। 30 मार्च को बक्सर, भभुआ, रोहतास, आरा, अरवल और औरंगाबाद में बारिश हो सकती है, जबकि 31 मार्च को गया, भभुआ, रोहतास और औरंगाबाद में हल्की बारिश की संभावना है। बिहार के अन्य जिलों में आसमान साफ रहेगा। इस दौरान तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है। बिहार में अब धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोतरी होगी।
पिछले 24 घंटे के अंदर राज्य में मौसम सामान्य रहा। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को पटना में अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहेगा। वहीं, न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक जाएगा।राजधानी पटना में शाम के बाद हल्के बादल छाएंगे, लेकिन बारिश की संभावना नहीं है।