BIHAR POLITICS:नीतीश कुमार और अमित शाह कल शाम को मिले,आज शाम को PM MODIसे मिलेंगे CM NITISH,हो सकती है विशेष राज्य पर चर्चा.

 

PATNA:- नीतीश कुमार बुधवार सुबह दिल्ली पहुंचे। देर शाम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर भोजन करने गए। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी वहां मौजूद थे।

दिल्ली में पत्रकारों के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनावों के दौरान लोजपा कहां थी, सभी जानते हैं। मैं इसका नोटिस नहीं लेता हूं। इस सवाल पर कि लोजपा राजग में है या नहीं, उन्होंने कहा कि यह भाजपा को देखना है। तेजप्रताप के सवाल पर यादव ने कहा कि वह ए, बी, सी को भी नहीं जानते हैं।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

दो दिवसीय यात्रा पर दिल्ली गए नीतीश कुमार से पत्रकारों ने केंद्रीय मंत्रिमंडल में जेडीयू के शामिल होने के बारे में पूछा, उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि केंद्रीय मंत्रिमंडल में शामिल होने की कोई बात नहीं थी।

नीतीश कुमार ने कहा कि हम एक साथ हैं और सेवा कर रहे हैं। हम एक साथ काम कर रहे हैं, इसलिए मिलना स्वाभाविक है। सरकार में शामिल होने के मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं हुई है।

नीतीश कुमार ने कहा कि वह चुनाव के बाद पहली बार दिल्ली पहुंचे हैं। वहां कोरोना है, लेकिन चुनाव के बाद दिल्ली आना पड़ा। नीतीश कुमार ने कहा कि अमित शाह और जेपी नड्डा के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होनी है।

बंगाल चुनाव के बारे में सवाल पूछे जाने पर, नीतीश कुमार ने कहा कि इसके लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को अधिकृत किया गया है। पार्टी के लोग अब हर राज्य में चुनाव लड़ना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि गुरुवार को चार बजे के बाद उन्हें पीएम नरेंद्र मोदी से भी मिलना है। इस दौरान दोनों नेता बिहार के संबंध में कई मुद्दों पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री के साथ, जल संसाधन और सूचना जनसंपर्क मंत्री संजय कुमार झा भी दिल्ली गए हैं। मुख्यमंत्री शुक्रवार को पटना लौटेंगे