पटना में रविवार को दो अलग-अलग जगहों पर नदी में डूबने से 6 लोगों की मौत हो गई। बाढ़ के मुहाने नदी में नहाने गई मां और उसके तीन बच्चों की डूबने से जान चली गई। पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई है। मृतक महिला की पहचान नरेश यादव की पत्नी विभा देवी(29) और उसके तीन बच्चों दिलशान कुमार(7), गुलशन कुमार(4) और अनुष्का कुमारी(1) के रूप में हुई है। प्राथमिक जानकारी के अनुसार घटना में सुसाइड एंगल भी सामने आ रहा है। हालांकि, पुलिस अभी इस मामले से इनकार कर रही है। पुलिस ने कहा है कि मामले की जांच चल रही है।
इधर, बख्तियापुर में गंगा नदी में डूबने से दो सगी बहनों की मौत हो गई। घटना लखनपुरा गांगा घाट की है। दोनों का शव अभी नहीं मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों की तलाश की जा रही है।
बख्तियापुर में हुई घटना के संबंध में बताया गया है कि घर में एक बुजुर्ग महिला की मौत हुई थी। जिसके कारण श्राद्ध का कार्यक्रम हो रहा था। जिसके लिए सभी लोग गंगा में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान दोनों बच्चियां स्नान करते करते गहरे पानी में चली गई जिस कारण दोनों की डूबने से मौत हो गई। दोनों टेकाबिगहा के निवासी अनिल राय की बेटी थी, जिसका नाम डौली कुमारी(15) और कविता कुमारी(13) थी। घटना के बाद घर में कोहराम मचा गया और मातम का माहौल बना हुआ हैं।
5 thoughts on “बाढ़ की चपेट में आने से मां और उसके तीन बच्चे डूबे, बख्तियारपुर में दो सगी बहनों की नदी में डूबने से गई जान”