पटना समेत 5 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

पटना समेत 5 जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, लोगों को सतर्क रहने की सलाह

बिहार मौसम: राजधानी समेत दक्षिणी भागों की अपेक्षा सीमांचल क्षेत्रों में दक्षिण-पश्चिम मानसून की सक्रियता अधिक है। इस कारण उत्तरी भागों में वर्षा की गतिविधि बनी हुई है, जबकि राजधानी समेत दक्षिणी भागों में बादलों की आवाजाही के साथ मौसम सामान्य बना हुआ है।

बिहार में जल्द शुरू होगी भारी बारिश, IMD ने कहा- सतर्क रहने की जरूरत

पटना के आसपास के इलाकों में 26-28 जून को मूसलाधार बारिश का अलर्ट

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

संभावना है कि तीन से चार दिनों में मानसून पटना समेत दक्षिणी हिस्सों में फैल जाएगा। इसके प्रभाव से 26-28 जून को पटना समेत अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। 26 से 28 जून के बीच आरा, छपरा, बक्सर, सीवान में भी मूसलाधार बारिश की संभावना है। फिलहाल मानसून दो दिनों से रक्सौल और भागलपुर के आसपास है।

मौसम विभाग के अनुसार रविवार यानी आज उत्तरी हिस्सों के 12 जिलों में गरज-चमक के साथ छिटपुट बारिश की संभावना है।

इन उत्तरी जिलों में भी बारिश के आसार

बिहार समाचार: उत्तरी हिस्सों के सुपौल, अररिया, किशनगंज, सहरसा, मधेपुरा, पूर्णिया, खगड़िया, कटिहार, भागलपुर, मुंगेर, बांका, जमुई में 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ आंधी-तूफान और बिजली गिरने का येलो अलर्ट जारी किया गया है। शनिवार को अररिया में सबसे अधिक 44.2 मिमी बारिश दर्ज की गई।

इसके अलावा गया, पूर्णिया, खगड़िया, औरंगाबाद, किशनगंज, भभुआ, रोहतास, कटिहार में अलग-अलग जगहों पर बारिश दर्ज की गई। राजधानी का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, राज्य का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस के साथ भोजपुर में दर्ज किया गया। 48 घंटे बाद राज्य के अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री की गिरावट आने की संभावना है।