मधुबनी। जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त व मजबूत बनाना है। जदयू कार्यकर्ताओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। जदयू के जो भी कार्यकर्ता जिस पद पर हैं, उस पद की जिम्मेवारी निष्ठापूर्वक निर्वहन करें। उनके कार्यों का सतत मूल्यांकन भी किया जाएगा। अगर पंचायत स्तर पर भी पार्टी के कोई पदधारक या कार्यकर्ता अच्छा काम करेंगे तो उन्हें भी प्रदेश स्तर से बड़ी जिम्मेवारी दी जा सकती है। पार्टी प्रदेश कार्यालय में लगातार जनता दरबार लगाया जा रहा है। इसमें शामिल होने के लिए जो भी जाएंगे उन्हें पंचायत अध्यक्ष या प्रखंड अध्यक्ष से अनुशंसा पत्र निश्चित रूप से अपने साथ लाना है। वे रहिका प्रखंड क्षेत्र में कपिलेश्वर स्थान स्थित विवाह भवन में जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कामत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में जदयू प्रदेश अध्यक्ष कुशवाहा ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सूबे के विकास एवं सूबे वासियों के जन कल्याण के लिए ढ़ेर सारे ऐतिहासिक कार्य किए हैं। अपने कार्यों की बदौलत ही सीएम नीतीश कुमार विकास पुरुष भी कहलाते हैं। प्रदेशवासियों की मूलभूत आवश्यकता बिजली, सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि आदि में आमूलचूल परिवर्तन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में संभव हो सका है।
वहीं, अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के बिहार प्रभारी व पूर्व मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने जदयू कार्यकर्ताओं को पार्टी की रीढ़ बताते हुए कहा कि सीएम नीतीश कुमार के विकासात्मक कार्यों को जदयू कार्यकर्ता मनोयोग से जन-जन तक पहुंचाने का काम करना सुनिश्चित करें। पार्टी द्वारा दिए गए कार्यों को ईमानदारी पूर्वक निर्वहन करना सुनिश्चित करें। जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मो. जमाल ने कहा कि सीएम नीतीश कुमार समाज के सभी वर्गों के विकास एवं उत्थान के लिए काम करते आ रहे हैं। अल्पसंख्यकों के कल्याण एवं विकास के लिए सीएम नीतीश कुमार कई योजनाएं धरातल पर उतारे हैं। सीएम नीतीश कुमार ने न्याय के साथ सूबे का विकास किया है। जदयू जिलाध्यक्ष सत्येंद्र कामत ने जदयू कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत एवं महती भागीदारी से यह कार्यक्रम अपेक्षा से अधिक सफल हुआ है। धन्यवाद ज्ञापन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अहमद हुसैन ने किया।
इस कार्यक्रम में उत्तर बिहार किसान प्रकोष्ठ के प्रभारी विपिन ङ्क्षसह, युवा जदयू के प्रदेश अध्यक्ष अंकित तिवारी, पूर्व मंत्री रंजू गीता, डॉ. शिव कुमार यादव, कुंवरजी झा, रुपेश कुमार चांद, विक्रमशीला देवी, संगीता ठाकुर, सोनी कुमारी, संजीव कुमार झा मुन्ना, अरङ्क्षवद कुमार महतो, विनय कुमार झा, ङ्क्षपकी साह, डॉ. अमरनाथ झा, वीरेंद्र कुमार झा नुनु, वशिष्ठ मंडल, वीरेंद्र नारायण भंडारी, भरत चौधरी, किशन मंडल, प्रभात रंजन, सरिता देवी, कुमारी उषा, सीमा मंडल, जहीर परसौनवी, अविनाश कुमार ङ्क्षसह गॉड, राजकिशोर साफी, देवेंद्र चौधरी, जावेद अनवर, पप्पू पटेल, धर्मेंद्र मंडल, उपेंद्र कामत, अनूप कश्यप, राजा अली, संतोष साह, अजय नारायण चौधरी, सत्यनारायण यादव, तजम्मुल हुसैन, मुन्ना ङ्क्षसह, विपिन ङ्क्षसह, सईद अनवर आदि भी मौजूद थे।