बिहार के स्कूलों में पंचायत के मुखियाजी करेंगे सहायक शिक्षकों की बहाली, शिक्षा मंत्री का आदेश

सूबे में विद्यालय सहायक की बहाली अब पंचायत करेगी, शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने विधान परिषद में दी जानकारी, पुराने पद समाप्त घोषित कर 1172 नये पद सृजित किए गए

राज्य के स्कूलों में अब विद्यालय सहायक की बहाली भी पंचायतों के माध्यम से होगी। सरकार ने पुराने लिपिक संवर्ग के पदों को मरणशील (समाप्त) घोषित कर दिया है। साथ ही 1172 लिपिक के पदों को प्रत्यार्पित (सरेंडर) करते हुए विद्यालय सहायक की उतनी ही संख्या में पद सृजित किया है।

शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने यह जानकारी शुक्रवार को विधान परिषद में दी। मंत्री प्रो. संजय कुमार सिंह के अल्पसूचित प्रश्न का जवाब दे रहे थे। मंत्री ने कहा कि राजकीयकृत उच्च माध्यमिक,

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

विद्यालयों और प्रोजेक्ट कन्या माध्यमिक- उच्च माध्यमिक विद्यालयों के लिपिक संवर्ग के पद को तत्काल प्रभाव से मरणशील घोषित कर रिक्त पदों को क्रमिक रूप से प्रत्यार्पित मानते हुए विद्यालय सहायक के पद का सृजन किया गया है।