बिहार में भी ‘द कश्मीर फाइल्स’ टैक्स फ्री, डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने ट्वीट कर दी जानकारी

कश्मीरी पंडितों के पलायन पर बनी ‘द कश्मीर फाइल्स’ बिहार में भी टैक्स फ्री कर दी गई है। बिहार के डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। तारकिशोर प्रसाद ने फिल्म के बारे में अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा कि  ‘द कश्मीर फाइल्स’ राष्ट्रवाद से प्रेरित फिल्म है।

इस फिल्म में कश्मीर के तत्कालीन हालात एवं यथार्थों का सटीक चित्रण है। इस यथार्थवादी स्थिति की जानकारी आम लोगों को सुगमता से होनी चाहिए। द कश्मीर फाइल्स पूरे बिहार प्रदेश में टैक्स फ्री होगी, ताकि आम लोग इस फिल्म को सहजता और सुविधा से देख सकेंगे।

इससे पहले यूपी-उत्तराखंड समेत भाजपा शासित सात राज्यों में फिल्म को टैक्स फ्री किया जा चुका है। मंगलवार को पीएम मोदी ने भी फिल्म को लेकर विरोधियों पर निशाना साधा था। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के अलावा फिल्म कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात, मध्य प्रदेश और गोवा में भी टैक्स फ्री हो चुकी है।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

मध्य प्रदेश सरकार ने तो प्रदेश की सभी पुलिसकर्मियों को यह फिल्म देखने के लिए छुट्टी का ऐलान किया है। राज्य के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि पुलिसकर्मी ‘द कश्मीर फाइल्स’ को देखने जाने के लिए छुट्टी ले सकते हैं। इसके लिए डीजीपी को निर्देश जारी कर दिया गया है।

फिल्म में कश्मीरी पंडितों के बेघर होने की कहानी==फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ बीते शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में 90 को दशक में कश्मीरी पंडितों को घर से बेघर करने की कहानी को दर्शाया गया है। वैसे तो जम्मू-कश्मीर में आतंकवाद से जुड़ी कई फिल्में अब तक आ चुकी हैं लेकिन अब एक ऐसी फिल्म आई है जिसमें दिखाया गया है कि कैसे आतंकियों ने कश्मीरी पंडितों को उनके घरों से भागने के लिए मजबूर कर दिया था। फिल्म को विवेक अग्निहोत्री ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर, दर्शन कुमार और पल्लवी जोशी जैसे बड़े कलाकार हैं।

तीन दिन में 26 करोड़ कमाई==आपको बता दें कि ‘द कश्मीर फाइल’ ने धीमी शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार पकड़ ली है। बीते वीकेंड फिल्म ने बंपर कमाई की है। इस फिल्म ने पहले दिन जोरदार प्रदर्शन करते हुए उम्मीद से अधिक 3.35 करोड़ का कलेक्शन कर डाला था। हैरानी की बात यह है कि इस फिल्म का बजट ही 14 करोड़ है। दूसरे दिन फिल्म ने 8.25 करोड़ और तीसरे दिन रिकॉर्ड तोड़ 14 करोड़ का कलेक्शन किया है। फिल्म ने तीन दिन में करीब 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर डाला है।