हाय रे पागलपन। आदमी जिद पर आ जाए तो क्या ना करलें। भले जान रहे या जाए। ताजा मामला बिहार के पूर्णिया जिले का है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने एक पागल आदमी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पत्नी ने मछली नहीं बनाया तो पति बिजली के ट्रांसफर्मर पर जा बैठ गया।
पत्नी ने खाने में मछली नहीं दी तो रूपौली का बिरौली बाजार निवासी शराब के नशे में संतोष राय जान देने के लिए रविवार रात को ट्रांसफार्मर पर चढ़ गया। जानकारी मिलने पर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने किसी तरह समझा-बुझाकर उसे उतारा और उसे घर भेज दिया। संयोग अच्छा था उस समय बिजली कटी हुई थी, नहीं तो उसकी जान भी जा सकती थी।
इसके बाद सुबह वह फिर ट्रांसफॉर्मर पर चढ़ गया। इसके बाद लोगों ने पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस उसे गिरफ्तार कर थाने लेकर चली गई, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। रूपौली थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने कहा कि गिरफ्तार युवक की जांच करवाई गई, जिसमें अल्कोहल की पुष्टि हुई है। गिरफ्तार युवक को जेल भेजा जा रहा है।