खुशखबरी : रक्षाबंधन पर पटना में सिटी सर्विस की बसों में मुफ्त यात्रा करेंगी महिलाएं…!

खुशखबरी : पटना। रक्षाबंधन पर परिवहन विभाग ने महिलाओं को बड़ा तोहफा दिया है। अगर बहनें भाई को राखी बांधने के लिए सिटी सर्विस की बसों से सफर करती हैं तो उन्हें किसी तरह की कोई फीस नहीं देनी होगी।

परिवहन मंत्री शीला कुमारी ने कहा कि रक्षा बंधन पर उन्हें सिटी सर्विस बसों में महिलाओं की भागीदारी को प्रोत्साहित करने और सुरक्षित यात्रा करने के लिए विशेष सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। कई संगठनों ने रक्षाबंधन के मौके पर मुफ्त यात्रा की गुहार लगाई है।

परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि राजधानी में बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम द्वारा कुल 125 सिटी सर्विस बसों का संचालन किया जा रहा है. इसमें 70 सीएनजी बसें और 14 इलेक्ट्रिक बसें हैं। रक्षाबंधन के दिन इन सभी बसों में महिलाओं और लड़कियों के लिए बस सेवा पूरी तरह नि:शुल्क रहेगी।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

बिहार राज्य सड़क परिवहन निगम के प्रशासक श्याम किशोर के अनुसार सिटी बसों में यात्रा करने के लिए महिलाओं को मासिक पास में पहले से ही विशेष छूट दी जा रही है. इसके साथ ही सभी बसों में 65 प्रतिशत सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित की गई हैं। बसों में सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं और अन्य सुविधाएं भी मुहैया कराई गई हैं ताकि महिलाएं बसों में सफर के दौरान सुरक्षित महसूस कर सकें।