डीएम के बाद डीआईजी मुंगेर के डीआईजी हटाए गए, पंकज सिन्हा को मिली जिम्मेदारी

मुंगेर रेंज के डीआईजी मो. शफीउल हक का तबादला कर दिया गया है। रेंज डीआईजी के पद से हटाए जाने के बाद उन्हें पुलिस मुख्यालय में पदस्थापन की प्रतीक्षा में रखा गया है। 2004 बैच के आईपीएस अधिकारी और गृह रक्षा कोर के डीआईजी पंकज सिन्हा को मुंगेर रेंज का नया डीआईजी बनाया गया है। गृह विभाग ने शनिवार को तबादला अधिसूचना जारी की।

यह भी पढ़ें : Bihar Land Survey: याददाश्त पंजी में गड़बड़ी की शिकायत, बिहार सरकार ने जांच को भेजे अधिकारी

बता दें कि बिहार सरकार ने आज तीन जिलों के डीएम का तबादला कर दिया है। जहानाबाद, मुंगेर और सीतामढ़ी में नए जिलाधिकारी बनाए गए हैं। सामान्य प्रशासन विभाग ने शनिवार को 5 आईएएस अधिकारियों के तबादले की अधिसूचना जारी की। मुंगेर की डीएम रचना पाटिल का तबादला सामान्य प्रशासन विभाग में अपर सचिव के पद पर किया गया है। वहीं सामान्य प्रशासन विभाग में इस पद पर कार्यरत हिमांशु कुमार राय को जहानाबाद का डीएम बनाया गया है। जहानाबाद के डीएम रहे नवीन कुमार अब मुंगेर के जिलाधिकारी होंगे।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join