मौसम का मिजाज थोड़ा फिर बदल गया है। पूर्वा हवा के कारण भागलपुर सहित पूर्वी बिहार में हवा ठंडक पहुंचाएगी, जबकि पश्चिमी बिहार में पछुआ के गर्म झोकों से लोग परेशान रहेंगे। शहर और आसपास में सुबह फौग रहेगा।
आसमान में हल्का छीटपुट बादल छाए रहेंगे। सुबह की हवा से ठंड लगेगी। बारिश नहीं होगी। हालांकि मौसम का मिजाज फिर दो दिन बाद बदल जाएगा और गरमी बढऩे लगेगी।
बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विज्ञानी डा. वीरेंद्र कुमार ने बताया कि पूर्वा हवा चलने के कारण मौसम में थोड़ा बदलाव दिख रहा है। अधिकतम तापमान में गिरावट हो रहा है, जिससे गरमी से थोड़ी राहत मिल रही है।
दो दिन तक ऐसा ही मौसम बना रहेगा। उसके बाद हवा की गति बदलते ही मौसम में बदलाव हो जाएगा। पूर्वा हवा में नमी रहने के कारण सुबह फौग जैसी स्थिति हो जाती है।
मंगलवार को अधिकतम तापमान 32.4, न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। 17 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से पूर्वा हवा चल रही है। फिलवक्त मौसम ऐसा ही बना रहेगा।