जदयू के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आज, सीएम नीतीश कुमार करेंगे संबोधित

जनता दल यूनाईटेड के नवमनोनीत प्रदेश पदाधिकारियों की रविवार को पहली बैठक होगी। इस बैठक को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार संबोधित करेंगे। बैठक आभासी और वास्तविक दोनों मोड में आयोजित होगी। प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने बताया कि हम सबके नेता मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 11 बजे से होने वाली इस बैठक में सीएम आवास से वर्चुअल माध्यम से जुड़ेंगे तथा प्रदेश जदयू के पदाधिकारियों को दिशा निर्देशित करेंगे।

Also read-Bihar Panchayat Chunav: प्रत्याशियों का चुनाव चिह्न होने लगा निर्धारित, मतदाता ग्लब्स पहनकर ही दबायेंगे EVM का बटन

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय कार्यालय से इस बैठक से जुड़ेंगे। वहीं पार्टी के नवमनोनीत सभी 211 प्रदेश पदाधिकारी, जिनमें सभी उपाध्यक्ष, सभी महासचिव, सभी सचिव, सभी प्रवक्ता जदयू मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में होंगे। जदयू के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष बशिष्ठ नारायण सिंह, बिजेन्द्र प्रसाद यादव, विजय कुमार चौधरी, पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष अशोक चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव व मंत्री संजय कुमार झा समेत पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता भी बैठक में शामिल होंगे। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि जदयू प्रदेश पदाधिकारियों की यह बैठक संगठन की मजबूती के लिए आयोजित है। बैठक में पार्टी की नीतियों पर चर्चा होगी।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

Source-hindustan