चिराग को जान का खतरा, पार्टी ने की आशीर्वाद यात्रा के दौरान अतिरिक्‍त सुरक्षा देने की मांग

लोक जनशक्ति पार्टी में टूट के बाद चिराग पासवान के समर्थकों को अब उनकी सुरक्षा का डर सता रहा है। इस बीच लोजपा (चिराग) के प्रदेश अध्यक्ष राजू तिवारी ने डीजीपी को पत्र लिखकर आशीर्वाद यात्रा के दौरा चिराग पासवान को अतिरिक्त सुरक्षा देने की मांग की है।

उन्‍होंने कहा है कि चिराग पासवान इस यात्रा के तहत जिलों में भ्रमण कर रहे हैं। भ्रमण के दौरान चिराग के स्वागत में भीड़ जुट रही है। ऐसे में उनकी सुरक्षा में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मी मुहैया करवाई जाए। उक्त आशय की जानकारी लोजपा प्रवक्ता चंदन सिंह ने दी।

Also read-Big Breaking: शिक्षकों को MDM से किया जायेगा अलग…! शिक्षा मंत्री ने क्या कहा..?

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

प्रिस राज ने चिराग को दी ये सलाह
लोजपा (पारस) के प्रदेश अध्यक्ष सांसद प्रिंस राज ने कहा कि लोजपा में न तो कोई टूट हुई और न ही कोई अलग गुट बना है। पूरी पार्टी एकजुट है। चिराग पासवान आज भी लोजपा के सांसद हैं और राष्ट्रीय अध्यक्ष पशुपति कुमार पारस हैं। जो हुआ है उसपर चिराग पासवान को अत्ममंथन करना चाहिए कि ऐसा क्यों हुआ।

प्रदेश अध्यक्ष ने रविवार को पार्टी की विस्तारित कमेटी की बैठक के बाद संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आज स्वर्गीय रामविलास पासवान की विचारधारा को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तर तक लोजपा और दलित सेना का संगठन तैयार करना है। साथियों को बूथ स्तर तक कमेटी बनाने का लक्ष्य दिया गया है। कहा कि कोई भी किसी भ्रम में ना रहे पार्टी में कोई गुट नहीं है। जातीय जनगणना के बारे में कहा कि गरीबों के हित में कोई काम हो तो अच्छी बात है।

प्रदेश के मुख्य प्रवक्ता श्रवण कुमार अग्रवाल ने कहा कि पूर्व मंत्री हिमराज सिंह ने अपने समर्थकों के साथ लोजपा की सदस्यता ग्रहण की तथा अपनी पार्टी राष्ट्रीय लेबर पार्टी का लोजपा में विलय किया। इसके पहले प्रिंस राज के पटना एयरपोर्ट आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया।

Source-hindustan