CBSE New Syllabus 2022 : 12वीं में 30 और 10वीं में 25 नए टॉपिकों की होगी पढ़ाई

CBSE New Syllabus 2022 : सीबीएसई 9वीं से 12वीं तक के छात्रों को सभी विषयों में ज्यादा पढ़ाई करनी होगी। 12वीं में 30 और 10वीं में 25 नये टॉपिक जोड़े गए हैं। 12वीं गणित विषय में प्रोबैबिलिटी चैप्टर में मीन टॉपिक को जोड़ा गया है।

दसवीं गणित में पजल्ड को टॉपिक के तौर पर शामिल किया गया है। सीबीएसई ने नौवीं से 12वीं तक नया करिकुलम 2022-23 सत्र के लिए जारी किया है। नये टॉपिक की पढ़ाई इसी सत्र से होगी। इसके साथ ही कोरोना संक्रमण के कारण नौवीं से 12वीं तक के पाठ्यक्रम को कम कर दिया गया था। अब उसे फिर से लागू कर दिया गया है।

पुराने और नये टॉपिक मिलाकर इस बार का सिलेबस अधिक हो गया है। 12वीं की बात करें तो इस सत्र में 75 टॉपिक पढ़ने होंगे। वहीं दसवीं में 85 टॉपिक्स की पढ़ाई होगी। इसकी जानकारी बोर्ड द्वारा सभी स्कूलों को दी गयी है। कई टॉपिक्स को हटाया भी गया है।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

सेंट माइकल हाई स्कूल के गणित के शिक्षक संजय कुमार ने बताया कि थ्री-डी ज्योमेट्री से फ्लेन चैप्टर को हटा दिया गया है। त्रिभुवन हाई स्कूल की सामाजिक विज्ञान की शिक्षिका पुष्पा सिंह ने बताया कि सामाजिक विज्ञान में कई टॉपिक को हटा कर छह नये टॉपिक जोड़े गए हैं।

केस स्टडी बेस्ड प्रश्नों की संख्या बढ़ी
बोर्ड के अनुसार, जो टॉपिक जोड़े गये हैं वो केस स्टडी से जुड़े हैं। ऐसे चैप्टर को जोड़ा गया है जिससे छात्र केस स्टडी का अभ्यास कर सके।

रसायन शास्त्रत्त् की शिक्षिका आभा चौधरी ने बताया कि केस स्टडी से संबंधित टॉपिक को जोड़ा गया है। सेंट माइकल हाई स्कूल के भौतिकी शास्त्रत्त् के शिक्षक आरके ठाकुर ने बताया कि भौतिकी में नये टॉपिक को जोड़ा गया है। यह सभी केस स्टडी से जुड़े हैं।