बिहार में समय से पहले आ सकता है मानसून! मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दी अहम जानकारी..

बिहार में समय से पहले आ सकता है मानसून! मौसम विभाग ने बारिश को लेकर दी अहम जानकारी..

बिहार में मानसून आने का तय समय 10 से 12 जून के बीच है। लेकिन इस बार मानसून 2024 तय समय से काफी पहले आ सकता है। दरअसल, केरल पहुंचने के एक-दो दिन के भीतर ही मानसून पूरे पूर्वोत्तर भारत में पहुंच गया है।

बिहार के कई शहरों में बारिश के आसार, लेकिन इन जिलों में बरस रही है आग

मानसून बिहार की सीमा के काफी करीब बताया जा रहा है। बिहार में मानसून के प्रवेश के लिए अगले 72 घंटे अहम हो सकते हैं।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

आईएमडी से क्या मिली जानकारी..

हालांकि, आईएमडी ने आधिकारिक तौर पर इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है। आईएमडी के अनुसार, पूर्वोत्तर में पहुंच चुके मानसून को आगे बढ़ाने के लिए अनुकूल मौसमी परिस्थितियां बनी हुई हैं। इधर, अगले तीन से चार दिनों तक उत्तरी और पूर्वी बिहार के अधिकांश इलाकों में बारिश की प्रबल संभावना है।

मौसम ने ली करवट..

शनिवार से रविवार की सुबह तक पूर्णिया, किशनगंज, कटिहार, अररिया, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सुपौल, दरभंगा, शिवहर में मध्यम स्तर की बारिश हुई है। पुरवा हवा के साथ बारिश होने के कारण बिहार के अधिकांश इलाकों में अधिकतम तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है। हालांकि, दक्षिणी और पश्चिमी इलाकों में नमी वाली पुरवा हवा चलने के कारण गर्मी की स्थिति बनी रहने की उम्मीद है। इस इलाके में अभी बारिश की संभावना नहीं है।

लेकिन ब्रेक लग गया है।

दूसरी ओर, रविवार को नवादा में सबसे अधिक 40.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। शेष जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। इस तरह पूरे राज्य में सबसे अधिक तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। रविवार को राज्य में किसी भी स्थान पर लू नहीं चली।

कहां-कहां पहुंचा मानसून..

बिहार के किशनगंज की सीमा पर मानसून ने कुछ दिन पहले ही दस्तक दे दी है। हालांकि, अभी तक बिहार में प्रवेश नहीं किया है। कोसी-सीमांचल में समय से पहले मानसून दस्तक दे सकता है। इन दिनों मौसम का मिजाज भी बदला हुआ है। हालांकि, मौसम में आए बदलाव, कभी गर्मी तो कभी आसमान पर छाए बादलों के कारण लोगों को राहत मिल रही है।