भाजपा ने NAMO ऐप पर शुरू किया कमल पुष्प कार्यक्रम, पार्टी कार्यकर्ताओं की होगी बात

भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए दिशा निर्देश पर एक व्यापक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम कमल पुष्प शुरू किया है। यह राष्ट्र निर्माण के लिये खुद को समर्पित कर देने वाले कार्यकर्ताओं की पीढ़ियों की निस्वार्थ सेवा संग्रहित करने, संगठित करने और प्रसारित करने के लिए है।

भाजपा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कमल पुष्प टेक्नोलॉजी और ट्रेडीशन का एक फ्यूजन (मिश्रण) है, जहां एक मोबाइल एप जैसी नवीनतम तकनीक का उपयोग करके अतीत का दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। कार्यकर्ता इस मॉड्यूल में फोटो, वीडियो, अखबार की कटिंग, लिंक अपलोड कर सकते हैं। यहां तक कि लिख भी सकते हैं।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नमो ऐप के एक नए और अनोखे मॉड्यूल का उद्घाटन किया था। यह मॉड्यूल है कमल पुष्प। जहां लोग भारतीय जनसंघ और भाजपा के उन कार्यकर्ताओं की जीवनी से जुड़े लेख अपलोड कर सकते हैं, जिन्होंने सेवा, सहयोग और संस्कार की भावना से लोगों के लिए जीवन समर्पित कर दिया।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

प्रधानमंत्री मोदी ने भारतीय जनसंघ और भाजपा की पीढ़ियों के बलिदान के बारे में एक भावनात्मक भाषण दिया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि जिनके अथक प्रयासों से दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी का निर्माण हुआ है उन लोगों और कार्यकर्ताओं के जीवन और समय का दस्तावेजीकरण करने के लिए कमल पुष्प मॉड्यूल का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानमंत्री मोदी ने यहां तक कह दिया कि नमो ऐप का सबसे अहम हिस्सा है और वह चाहते हैं कि हर भाजपा कार्यकर्ता इसके लिए समय निकालें और उन कार्यकर्ताओं के प्रेरक जीवनियों को संगहित करें।

प्रधानमंत्री ने कहा है कि भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो काडर और परंपरा पर चलती है न कि वंश या परिवार पर। इसलिए आज के कार्यकर्ताओं के लिए पुराने कार्यकर्ताओं की कहानियों से जुड़ना बेहद जरूरी है। भाजपा एक ऐसा संगठन है जो हमेशा अपने देश की जड़ों से जुड़ा रहा है। हमें यह कभी नहीं भूलना चाहिए कि हम कौन हैं और हमारा इतिहास क्या है? यही सिद्धांत हमारी पार्टी के प्रति हमारे दृष्टिकोण पर भी लागू होता है।

Source-hindustan