Bihar Weather Update : 42.6 डिग्री सेल्सियस के साथ डेहरी प्रदेश का सबसे गर्म शहर। 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया पटना का अधिकतम तापमान। 48 घंटे बाद दक्षिण भाग के तापमान में दो से तीन डिग्री की तापमान में वृद्धि। पांच अप्रैल को पटना का 41.2 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान
प्रदेश में पुरवा व पछुआ का प्रवाह जारी है। इसके प्रभाव से प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश तो कई हिस्सों में लू की स्थिति बनी है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, मंगलवार को प्रदेश के उत्तर पूर्व जिलों के अररिया, किशनगंज में अगले 24 घंटों के दौरान हल्की बारिश, जबकि प्रदेश के दक्षिण पश्चिम एवं दक्षिण-मध्य भाग के बक्सर, औरंगाबाद, रोहतास, कैमूर एवं गया, पटना, शेखपुरा, नालंदा में दो दिनों तक लू की स्थिति बने रहने के आसार हैं। दक्षिण मध्य भाग में पछुआ की गति 10-15 किमी प्रतिघंटा है।
वहीं, 48 घंटों के दौरान दक्षिण-पश्चिम एवं दक्षिण मध्य भाग वाले स्थानों के तापमान में सामान्य से दो से तीन डिग्री की वृद्धि होगी। प्रदेश के उत्तर पूर्व जिलों के पूर्वी एवं पश्चिम चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, किशनगंज, अररिया आदि स्थानों पर बिजली चमकने के साथ 16 अप्रैल को बारिश का पूर्वानुमान है।
प्रदेश में सबसे गर्म शहर रहा डेहरी …प्रदेश में सबसे गर्म स्थान डेहरी रहा, जहां का तापमान 42.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री की गिरावट के साथ 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
जबकि 21.3 डिग्री न्यूनतम तापमान छपरा व अगवानपुर में दर्ज किया गया। अप्रैल माह में बीते 11 दिनों में पांच अप्रैल को पटना का सर्वाधिक अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
11 दिनों में अप्रैल का पटना का तापमान
तिथि तापमान
एक 37.2
दो 34.8
तीन 34.7
चार 41.0
पांच 41.2
छह 41.0
सात 39.8
आठ 37.6
नौ 37.6
10 36.4
11 34.6
(डिग्री सेल्सियस में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
पटना 36.2 23.6
गया 40.4 23.9
औरंगाबाद 42.0 23.4
भागलपुर 34.8 23.2
मुजफ्फरपुर 33.4 24.2
मोतिहारी 34.5 23.0
पूर्णिया 31.8 23.5
सुपौल 34.4 23.3
(तापमान डिग्री सेल्सियस में )