Bihar Weather Update :  बिहार में भीषण ठंड की शुरुआत, पटना के मौसम केंद्र ने कहा- एक से दो दिन में बढ़ जाएगा असर

Bihar Weather Update : बिहार में पछुआ और उत्तर पश्चिमी हवाओं के प्रभाव से तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ रही है। मौसम केंद्र पटना के मुताबिक पिछले 24 घंटे में पटना के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई.

पटना में रविवार को न्यूनतम तापमान 10.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री रहा। शनिवार को पटना का न्यूनतम तापमान 12.0 डिग्री और अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री रहा. साढ़े सात डिग्री सेल्सियस के साथ पूसा राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा। कोहरे के कारण गया में दृश्यता 100 मीटर दर्ज की गई।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पूरे राज्य में सतह से 0.9 किमी ऊपर चक्रवाती सर्कुलेशन का क्षेत्र बन गया है। इसके प्रभाव से राज्य में अगले 24-48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में एक से दो डिग्री की गिरावट के साथ स्मॉग बना रहेगा। मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, राज्य पर चक्रवाती परिसंचरण के प्रभाव से पारा में लगातार गिरावट के कारण धीरे-धीरे ठंड बढ़ेगी। इससे किसानों को फसलों की बुवाई में लाभ मिलेगा।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

पटना 24.6 10.0

गया 24.0 8.6

भागलपुर 25.4 12.2

पूर्णिया 25.0 10.1

मुजफ्फरपुर 23.0 12.9

पूसा 24.0 7.5

पिछले सात दिनों में पटना का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

12 दिसंबर – 24.6 10.0

11 दिसंबर – 27.0 12.0

10 दिसंबर – 28.6 14.4

9 दिसंबर 28.6 14.0

8 दिसंबर – 28.6 14.4

7 दिसंबर – 28.8 16.4

दिसम्बर 6- 28.4 16.2