Bihar Weather Update: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, नौ जिलों में जारी किया गया ओरेंज अलर्ट

Bihar Weather Update:  पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी लू की वजह से बिहार तप रहा था। लेकिन एक बार से मौसम का मिजाज बदला है। राज्य में आज भी बारिश और ओला गिरने की संभावन मौसम विभाग ने जताई है।

प्रदेश से ट्रफ लाइन गुजरने के कारण शनिवार को उत्तरी बिहार में आंधी के साथ बारिश हुई। राज्य में सर्वाधिक बारिश ठाकुरगंज में 56.2 मिलीमीटर दर्ज की गई। वहीं, किशनगंज में 39.8, तैयबपुर में 39, रुपौली 38.2, पूर्णिया में 33.4 एवं दरभंगा 28.2 मिमी बारिश रिकार्ड की गई।

रविवार को भी उत्तरी बिहार आंधी के साथ बारिश का अनुमान है। कुछ इलाके में मेघ गर्जन की आशंका है। वहीं, कई इलाकों में ओले भी पड़ सकते हैं। वहीं, दक्षिण बिहार में तेज हवा चल सकती है।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

 पटना मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि वर्तमान में पूर्वी उत्तर प्रदेश से लेकर बंगाल की खाड़ी तक ट्रफ लाइन गुजर रही है, जिससे उत्तर बिहार में जमकर बारिश हो रही है। वर्तमान में इस तरह की बारिश होना सामान्य बात है। आगे भी प्रदेश के मौसम में उतार-चढ़ाव जारी रहेगा।

उत्तर बिहार के नौ जिलों में औरेंज अलर्ट…प्रदेश का मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। मौसम की स्थिति को देखते हुए उत्तर बिहार के नौ जिलों के लिए मौसम विभाग ने 24 घंटे का औरेंज अलर्ट जारी किया है। पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, सीतामढ़ी, मधुबनी, सुपौल, अररिया, पूर्णिया औैर किशनगंज में बिजली के साथ ओलावृष्टि भी हो सकती है। उत्तर बिहार के शेष जिलों और दक्षिण-पश्चिमी बिहार को छोड़कर अन्य जिलों में भी येलो अलर्ट रहेगा।

 डिहरी राज्य का सर्वाधिक गर्म स्थान …शनिवार को राज्य में सर्वाधिक गर्म स्थान डिहरी रहा, जहां का अधिकतम तापमान 43.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। राजधानी में अधिकतम तापमान 35.2 तो न्यूनतम 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। उत्तर बिहार में हुई झमाझम बारिश का असर प्रदेश के मौसम में देखा गया। दोपहर में राजधानी में तेज हवा चली, जिससे वातावरण में धूलकण की मात्रा ज्यादा थी।

40 से 60 किलोमीटर की गति से चल सकती हवा मौसम विज्ञानियों का कहना है कि राजधानी समेत प्रदेश के अधिकांश जिलों में रविवार को तेज हवा चलने का अनुमान है। ऐेसे में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। खासकर तेज हवा के दौरान बड़े पेड़ों के नीचे जाने से बचें। बिजली के पोल से भी दूर रहें। मेघ गर्जन के साथ बिजली गिरने की आशंका भी काफी बढ़ गई है।