Bihar Weather: सामान्य से दो डिग्री चढ़ा पटना का तापमान, बिहार के इन जिलों में मेघगर्जन और बारिश के आसार

Bihar Weather  : मौसम धीरे-धीरे गर्म होता जा रहा है। राजधानी समेत अन्‍य जिलों में दिन के समय गर्मी रहने लगी है। सुबह-शाम और रात में तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मंगलवार को कई जिलों में हल्‍की बारिश के आसार हैं।

प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बारिश, शेष जगहों पर शुष्क रहेगा मौसम

13.3 डिग्री सेल्सियस के साथ पुपरी (सीतामढ़ी) का न्यूनतम तापमान 

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

30.6 डिग्री सेल्सियस के साथ पुपरी (सीतामढ़ी) का अधिकतम तापमान 

16.0 डिग्री सेल्सियस पटना का न्यूनतम तापमान 

29.6 डिग्री सेल्सियस पटना का अधिकतम तापमान 

बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी युक्त पछुआ हवा का प्रवाह निरंतर बना हुआ है, जो सतह से 1.5 किमी ऊपर स्थित होने से 10-12 किमी प्रतिघंटा है। इन सभी मौसमी प्रभाव के कारण प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान दक्षिण पूर्व भाग के भागलपुर, बांका, जमुई, मुंगेर, खगड़‍िया के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश एवं दक्षिण भाग के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन के साथ बिजली चमकने के आसार हैं।

वहीं, प्रदेश के शेष भागों में मौसम शुष्क बना रहेगा। राजधानी का न्यूनतम और अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री ज्यादा क्रमश: 29.6 और 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को राजधानी व इसके आसपास का मौसम सामान्य रहेगा।

सीतामढ़ी का पुपरी रहा सबसे ठंडा ..मौसम विज्ञानी ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के दक्षिण पश्चिम, दक्षिण मध्य, दक्षिण पूर्व भाग के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई।

वहीं, प्रदेश के दक्षिण भाग के एक या दो स्थानों पर मेघ गर्जन व बिजली चमकने की सूचना दर्ज की गई। प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान नवादा में 12.6, झाझा में 9.2, जमुई में 9.2, बांका में 4.8, टेकारी में 6.2, बौसी में 9.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। वहीं, 13.3 डिग्री सेल्सियस के साथ पुपरी (सीतामढ़ी) सबसे ठंडा रहा।

प्रदेश      अधिकतम           न्यूनतम 

पटना           29.6               16.0

गया             27.7               15.2

औरंगाबाद    28.3                15.5

भागलपुर      29.6                16.1

मोतिहारी      26.0                14.5

मुजफ्फरपुर  24.6                 16.9

पूर्णिया          29.2                15.7

 सुपौल           26.7               16.8

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)