Bihar Weather Alert ! बिहार में अब बारिश लाएगी शामत, इन इलाकों में ओले गिरने की संभावना; पटना केंद्र ने जारी किया अलर्ट…

Bihar Weather Alert !  पूर्वी भारत में अगले दो दिनों में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है। इसका असर बिहार के उत्तर-पश्चिम और दक्षिण-पश्चिम हिस्सों में बिजली गिरने, ओलावृष्टि और बारिश होने का अनुमान है। 11 जनवरी को दक्षिण मध्य और दक्षिणपूर्व भागों में एक या दो स्थानों पर ओलावृष्टि और बारिश की संभावना है। इसी तरह के हालात 13 जनवरी तक बने रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

शनिवार को धूप से मिली राहत

शनिवार की सुबह धूप निकलने के बाद लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली, लेकिन दोपहर में बादल छाए रहने से ठंड का असर देखने को मिला. मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, राज्य में पश्चिमी और दक्षिण पश्चिम हवा का प्रवाह सतह से 1.5 किमी ऊपर बना हुआ है। वहीं, दिन और रात के तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। अगवानपुर (सहरसा) 10.5 डिग्री सेल्सियस के साथ राज्य का सबसे ठंडा शहर रहा। वहीं, शेखपुरा में अधिकतम तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य का औसत न्यूनतम तापमान 12 से 14 के बीच और अधिकतम 23 से 25 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. वहीं, वाल्मीकि नगर में 0.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

10.5 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ अगवानपुर (सहरसा) प्रदेश का ठंडा शहर

27.0 डिग्री सेल्सियस शेखपुरा का अधिकतम तापमान

13.6 डिग्री सेल्सियस पटना का न्यूनतम तापमान

शेखपुरा में 0.5 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई

राजधानी के तापमान में दिख रहा अंतर

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक पिछले 24 घंटों के दौरान राजधानी के तापमान में अंतर रहा। पटना में अधिकतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री अधिक और न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री अधिक 13.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. वहीं गया का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 12.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

बिहार के प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान

पटना          23.4       13.6

गया          22.2        12.6

मुजफ्फरपुर   23.0          14.7

भागलपुर        24.4       13.6

मधुबनी            23.0      15.0

मोतिहारी         21.0      13.4

(तापमान डिग्री सेल्सियस में)