Bihar Politics: राजद ने तोड़ा गठबंधन धर्म, कुशेश्वरस्थान कांग्रेस की परंपरागत सीट

कुशेश्वरस्थान (दरभंगा)। राज्यसभा सदस्य सह कांग्रेस बिहार चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डा. अखिलेश प्रसाद ङ्क्षसह ने कहा कि कुशेश्वरस्थान विधानसभा के उपचुनाव में आने वाला परिणाम राज्य और देश की राजनीतिक दिशा और दशा तय करनेवाला होगा। कांग्रेस की यह सीट परंपरागत रही है। यहां से लगातार छह बार हमारे विधायक बने थे। तब यह इलाका ङ्क्षसघिया विधानसभा का हिस्सा था।

वे सोमवार को स्थानीय बाजार स्थित एक निजी भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यहां से कांग्रेस ने अतिरेक कुमार के रूप में मजबूत और शिक्षित उम्मीदवार दिया है। पढ़े-लिखे नौजवान के साथ-साथ अतिरेक एक राजनीतिक समझवाले परिवार से आते हैं। अतिरेक के दादा बालेश्वर राम और पिता डा. अशोक राम ने लगातार इस विधानसभा क्षेत्र के लोगों की सेवा की है। कांग्रेस का सेवा का इतिहास रहा है। इसे यहां के लोग जानते हैं। हम पूरी ताकत लगाकर पार्टी की इस परंपरागत सीट को अपने पास रखें। अपने प्रत्याशी को विधानसभा में भेजकर ही दम लें।

महागठबंधन में टूट की अटकलों पर विराम लगाते हुए कहा कि राजद ने गठबंधन धर्म को तोड़ा है। कांग्रेस की उम्मीदवारी तय हो चुकी थी, लेकिन राजद ने बात नहीं मानी। पार्टी नेता राहुल गांधी ने चुनाव को बेहद गंभीरता से लिया है। चुनाव में प्रदर्शन बेहतर हो इसके लिए पार्टी ने सभी विधायक एवं पूर्व विधायकों को लगाया है। उन्होंने कहा कि विधानसभा की 32 पंचायतों पर नजर रहेगी। कार्यकर्ता व नेता सभी पंचायत के गांव-गांव में जाकर लोगों के बीच देश व राज्य की वास्तविक स्थिति रखेंगे।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डा. मदन मोहन झा ने कार्यकर्ताओं से संकल्प के साथ लोगों के बीच अपनी बात रखते हुए प्रत्याशी के लिए वोट मांगने को कहा। कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष कौकब कादरी ने कहा कि पार्टी ने पूरी ताकत से चुनाव लडऩे का जो फैसला लिया है, उसके तहत पंचायत स्तर पर सभी को लगना है। वहीं, एनएसयूआइ के प्रदेश अध्यक्ष टुन्नू ङ्क्षसह, पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा, प्रदेश उपाध्यक्ष डा. अशोक कुमार, मो. उस्मानी एवं क्षेत्रपति यादव आदि ने जनसंपर्क को तेज करने की अपील की। अध्यक्षता सीताराम चौधरी और धन्यवाद ज्ञापन रामभजन यादव ने किया।