Bihar News:38 जिलों में अलग-अलग मौसम; कहीं लू चलने तो कहीं बिजली गिरने का खतरा

प्रचंड गर्मी के बीच बारिश, सुनकर अजीब लगता है, लेकिन बिहार में ऐसा ही हो रहा है। मौसम दो तरह का हो गया है। कहीं लू का तो कहीं बिजली गिरने का खतरा है। मौसम विभाग को भी दोहरा अलर्ट जारी करना पड़ रहा है। आधा बिहार प्रचंड गर्मी से परेशान हो रहा है तो आधे में बारिश और बिजली गिरने से खतरा बना हुआ है।

मौसम विभाग ने लू और वज्रपात से जान को खतरा बताते हुए लोगों को सावधानी बरतने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने दक्षिण बिहार में लू और उत्तर बिहार में बिजली गिरने को लेकर लोगों को अलर्ट किया है।

अप्रैल महीने में चल रही लू ने गर्मी के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। शनिवार को छत्तीसगढ़ में महासमुंद सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। यह अप्रैल में मापा गया दूसरा सबसे अधिक तापमान बताया जा रहा है। इससे पहले 1980 में जांजगीर-चांपा में अधिकतम तापमान 46.9 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

राजनांदगांव में भी अब का सबसे अधिक तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इससे पहले 2010 में 44.4 डिग्री सेल्सियस का रिकार्ड था।

उत्तर प्रदेश में अप्रैल के आखिरी दिन गर्मी अपने चरम पर है। शुक्रवार को बांदा प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। यहां का अधिकतम तापमान 47 डिग्री दर्ज किया गया। यूपी के 4 शहरों लखनऊ, कानपुर, प्रयागराज और झांसी में पारा 45 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम विभाग ने 1 मई से 5 मई के बीच अलग-अलग स्थानों पर बारिश की संभावना जताई है।

लखनऊ में अप्रैल के महीने में गर्मी ने 23 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 23 साल बाद यानी सन 1999 के बाद शुक्रवार को सीजन में पहली बार राजधानी का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया। यहां का अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। साथ ही दिन भर लू चली। इस वजह से मौसम बेहद गर्म रहा।