BIG NEWS : बिहार में स्कूल की टाइमिंग में हुआ बड़ा बदलाव, शिक्षा विभाग ने जारी किया शेड्यूल

BIG NEWS : बिहार में स्कूल की टाइमिंग में हुआ बड़ा बदलाव, शिक्षा विभाग ने जारी किया शेड्यूल

बिहार में सरकारी स्कूलों की टाइमिंग में एकबार फिर बड़ा बदलाव हुआ है। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने शेड्यूल भी जारी कर दिया है। जेरी शेड्यूल के मुताबिक 1 जुलाई 2024 से बदली हुई टाइमिंग लागू हो जाएगी।

जारी शेड्यूल के मुताबिक 1 जुलाई से सभी सरकारी स्कूलों का संचालन सुबह 9:00 बजे शाम साढ़े 4 बजे तक चलेगा।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

बिहार में स्कूल की टाइमिंग में हुआ बड़ा बदलाव

जारी शेड्यूल के अनुसार, सुबह 9 बजे से 9:15 बजे तक प्रार्थना होगी। इसके बाद पहली घंटी 9:15 बजे से 9:55 बजे तक होगी। फिर दूसरी घंटी 9:55 बजे से 10:35 बजे तक होगी। तीसरी घंटी 10:35 बजे से 11:15 बजे तक होगी।

फिर चौथी घंटी 11:15 बजे से 11:55 बजे तक होगी। इसके बाद अंतराल होगा। अंतराल 11:55 बजे से 12:35 बजे तक होगा। फिर पांचवीं घंटी 12:35 बजे से 1:15 बजे तक होगी। छठी घंटी 1:15 बजे से 1:55 बजे तक होगी। सातवीं घंटी 1:55 बजे से 2:35 बजे तक होगी। फिर आठवीं घंटी 2:35 बजे से 3:15 बजे तक होगी।

इसके बाद 3:15 बजे विद्यार्थियों की छुट्टी कर दी जाएगी। फिर 3:15 बजे से 4:00 बजे तक मिशन दक्ष के अंतर्गत विशेष कक्षा/अन्य विशेष कक्षा, मिशन दक्ष एवं अन्य विशेष कक्षाओं के विद्यार्थियों की छुट्टी 4:00 बजे कर दी जाएगी।

बिहार के 5 जिलों में भारी बारिश के आसार, पटना का क्या रहेगा हाल? पढ़ें आज का मौसम

n619506913171941344405586ad5ee6e0941639595688764184167330898a25f68eb9294334b8c2951dc8f8

n6195069131719413446919b65834421636f418fd9cb57826a1f351eaee4a03e775e6bb53eca0c8986f56b1

फिर शाम 4 बजे से 4:30 बजे तक कक्षा 1-2 के बच्चों को छोड़कर शेष कक्षाओं के बच्चों का गृहकार्य जांचेंगे। साथ ही लेसन प्लान तैयार कर मिशन दक्ष के बच्चों की प्रोफाइल तैयार करेंगे तथा साप्ताहिक मूल्यांकन के आधार पर विद्यार्थियों की प्रोफाइल तैयार करेंगे। इसके बाद शाम 4:30 बजे शिक्षक अवकाश पर चले जाएंगे। इसके साथ ही प्रधानाध्यापक/शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारी विद्यालय खुलने के 10 मिनट पूर्व विद्यालय पहुंचना सुनिश्चित करेंगे।

राज्य के सभी प्राथमिक/मध्य/माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक उपरोक्त समय सारणी के अनुसार कार्य करेंगे तथा विद्यालय को समय पर खोलना एवं बंद करना सुनिश्चित करेंगे। शनिवार को विद्यालय में दिनभर गतिविधि जारी रहेगी (कक्षा 1 से 8 तक के लिए बैगलेस सेफ सैटरडे)। माध्यमिक/उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अवकाश तक शिक्षण कार्य किया जाएगा। भोजनावकाश/अवकाश के पश्चात बाल संसद/सभा, खेलकूद, रचनात्मक गतिविधि, अभिभावकों के साथ बैठक (क्रमशः प्रथम, द्वितीय, तृतीय एवं चतुर्थ शनिवार को) का आयोजन किया जाएगा। जिस भी महीने में पांचवां शनिवार होगा, उस शनिवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा तथा पिछले सभी शनिवारों को बच्चों द्वारा बनाई गई सामग्री/गतिविधियों का प्रदर्शन किया जाएगा तथा शिक्षकों द्वारा उनकी समीक्षा और मूल्यांकन किया जाएगा। संस्कृत बोर्ड के अंतर्गत आने वाले स्कूल तथा सरकारी उर्दू स्कूल भी आदर्श समय सारणी का पालन करेंगे।