Bhagalpur Weather Update: इस सप्‍ताह मौसम का मिलेगा साथा, जानिए कोसी-सीमांचल और पूर्व बिहार में आज कैसा रहेगा मौसम?

आनलाइन डेस्‍क, भागलपुर। Bhagalpur Weather Update: इस सप्ताह मौसम साफ रहेगा। बारिश के आसार नहीं है। हालांकि आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। इस दौरान अधिकतम तापमान 30 से 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। साथ ही 10 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से पछिया हवा चलेगी।

मौसम का ये हाल कोसी, सीमांचल और पूर्व बिहार के बांका, भागलपुर, जमुई, लखीसराय, मुंगेर, खगडि़या, मधेपुरा, सहरसा, सुपौल, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया और कटिहार में बना रहेगा। बांका कृषि विज्ञान केंद्र की मौसम विज्ञानी जुबली साहू ने कहा कि अगले कुछ दिनों तक मौसम इसी तरह बना रहेगा। जबकि शनिवार को अधिकतम तापमान 28.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री दर्ज की गई। पूरे दिन आसमान साफ रहा। हालांकि सुबह कुछ जगहों पर कोहरे का असर देखने को मिला।

सुबह-शाम ठंड का हो रहा एहसास

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

वहीं, दूसरी ओर तापमान में बढ़ोत्तरी से राहत मिलने लगी है। अब दिन में मौसम साफ हो रहा है और दिन में धूप भी निकल रही है। इससे कड़ाके की ठंड से राहत मिलने के साथ-साथ मौसम भी सुहाना हो रहा है। यद्यपि सुबह और शाम में अभी भी ठंड बरकारार है। मौसम में सुधार होने के कारण कोहरे का असर भी कम हो गया है। यद्यपि कई क्षेत्रों में कोहरे का असर पूरी तरह से समाप्त होने की सूचना है।

मधे‍पुरा जिला स्‍थ‍ित मौसम विज्ञान केंद्र अगवानपुर के मौसम वैज्ञानिक अशोक कुमार पंडित का कहना है कि अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। शनिवार को अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री तथा न्यूनतम तापमान 11.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
रविवार को अधिकतम तापमान 27 तथा न्यूनतम 14, सोमवार को अधिकतम तापमान 28 व न्यूनतम 15, मंगलवार को अधिकतम तापमान 29 तथा न्यूनतम 15 तथा बुधवार को अधिकतम तापमान 29 तथा न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। किसानों को सलाह दी जाती है कि वे आलू की खुदाई कराएं व मटर की फली पर ध्यान दें।