भागलपुर मौसम आज: शाम को मौसम सुहावना हुआ, नहीं होगी बारिश, जानें… आज का मौसम पूर्वानुमान

भागलपुर मौसम आज : बुधवार शाम मौसम के मिजाज में आए बदलाव से मौसम सुहावना हो गया। तेज हवा चलने लगी। काले बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। बिहार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

गर्मी और उमस से परेशानी बढ़ेगी। भागलपुर और उसके आसपास बारिश की कोई संभावना नहीं है। बढ़ते और घूमते बादल प्रबल होंगे। बादल के कारण धूप नहीं चलेगी। वातावरण में नमी बनी रहेगी जिससे आर्द्रता अधिक रहेगी। बुधवार को अधिकतम तापमान 34.6, न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 89 फीसदी आर्द्रता के साथ चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पूर्वी हवा चल रही है।

वहीं बारिश नहीं होने से जर्जर एनएच 80 पर धूल भरी आंधी चल रही है। लोगों का पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। बड़े वाहनों की लंबी कतारों के बीच गड्ढों वाली सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। सबौर के पास कहीं भी सड़क की मरम्मत नहीं होने से स्थिति और खराब होती जा रही है। बरसात होने पर गड्ढों में जलभराव की समस्या हो जाती है। ऊपर से जाम। मेन रोड की बदहाली से लोग बेहाल हैं।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join