सावधान रहें! बिहार के इन 11 जिलों में लू का अलर्ट

बिहार में मौसम (Bihar Weather Update) इन दिनों तेजी से बदल रहा है। सुबह के समय मौसम सुहाना रहता है। वहीं दिन चढ़ने के साथ ही तापमान में तेजी से वृद्धि दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग ने प्रदेश के 11 जिलों में लू की चेतावनी जारी है।

इन दिनों तेजी से बदल रहा (Weather Update of Bihar) है. तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो रही है। राजधानी पटना में सुबह के समय में मौसम सुहाना बना रहा, लेकिन दोपहर होने के साथ ही तापमान में वृद्धि हो गई। बदलते मौसम का असर आम लोगों को साफ देखने को मिल रहा है। गुरुवार से मौसम विभाग ने राजधानी पटना सहित 11 जिलों में हीट वेब की चेतावनी जारी (Heat Wave Warning In Bihar) की है।

प्रदेश के 11 जिलों में लू की संभावना: बिहार के रोहतास, औरंगाबाद, कैमूर, गया, बक्सर और भोजपुर जिले में बुधवार को लू की स्थिति बनी रहेगी। वहीं गुरुवार से प्रदेश के अन्य जिलों के तापमान में भी वृद्धि होगी। गुरुवार को बिहार के 11 जिलों में लू की संभावना है। इन जिलों में कैमूर, गया, रोहतास, औरंगाबाद, भोजपुर, पटना, बक्सर, नालंदा, अरवल, शेखपुरा और नवादा में लू चलने की संभावना है।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

औरंगाबाद में रहा सर्वाधिक तापमान: राजधानी पटना में सोमवार की तुलना में मंगलवार को तापमान 1.6 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री रहा। बिहार में मंगलवार को सर्वाधिक तापमान औरंगाबाद में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बुधवार को यहां का तापमान 44 डिग्री सेल्यियस तक जाने की संभावना है।

आपदा प्रबंधन का अलर्ट: गर्मी के मौसम में पेयजल संकट सबसे ज्यादा उत्पन्न होती है। इस कारण आपदा विभाग ने नगर विकास विभाग को शहरी क्षेत्रों में सार्वजनिक प्याऊ की व्यवस्था करने का निर्देश दिया है। हीट वेब एक्शन प्लान के तहत संबंधित कार्यालय और निकायों को लू से बचाव (सनस्ट्रोक) के लिए निर्देश जारी करने को भी कहा गया है।

इसके साथ ही लू से बचने को लेकर भी आमलोगों को जागरूक करने को कहा गया है। स्वास्थ्य विभाग को सभी अस्पतालों में लू से प्रभावित लोगों की इलाज की व्यवस्था एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर ओआरएस पैकेट, जीवक रक्षक दवा, आइसोलेशन वार्ड और गंभीर रूप से बीमार लोगों के लिए विशेष इंतजाम, चलंत चिकित्सा दल की व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया गया है।

पेयजल संकट दूर करने के निर्देश: आपदा प्रबंधन विभाग के सचिव संजय कुमार अग्रवाल द्वारा जारी पत्र में कहा गया है कि ग्रीष्मकालीन मौसम शुरू हो गया है। बिहार में गर्मी के मौसम में भीषण गर्मी के साथ लू चलती है। ऐसे में जनजीवन प्रभावित भी होता है। पीएचईडी विभाग को खराब चापाकलों को युद्ध स्तर पर मरम्मत करने और पेयजल संकट वाले इलाके में टैंकर की व्यवस्था करने का निर्देश दिया गया है।