पटना:-बिहार विधानसभा चुनाव 2020 की तारीखों की घोषणा के बाद जगह-जगह चौकसी बढ़ा दी गई है। चुनाव को सफल बनाने के लिए स्थानीय स्तर पर पुलिस प्रशासन तैयार है। साथ ही चुनाव आयोग ने चुनाव प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखने के लिए 78 आईएएस अधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।
दरअसल, चुनाव आयोग ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को पत्र लिखकर बिहार चुनाव के लिए उत्तर प्रदेश कैडर के 78 आईएएस अधिकारियों को पर्यवेक्षक नियुक्त करने के निर्णय की जानकारी दी है।
बिहार में 28 अक्टूबर को पहले चरण का मतदान होना है। इसके लिए चुनाव आयोग ने अन्य राज्यों के IAS अधिकारियों को भी बिहार चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इनमें से ज्यादातर अधिकारी कुछ दिनों में बिहार पहुंच जाएंगे। उन्हें यहां विधानसभा क्षेत्रों में नियुक्त किया जाएगा।
बता दें कि बिहार में मतदान तीन चरणों में 28 अक्टूबर, 3 नवंबर और 7 नवंबर को होगा। जबकि मतगणना 10 नवंबर को होगी।