बिहार का मौसम बदलेगा, 25 जिलों में होगी बारिश.
मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार पिछले 12 दिनों से मानसून के कमजोर पड़ने के कारण जिलों में भारी बारिश की कमी हो गई है।
Jio यूजर्स को मिली एक और खुशखबरी, कंपनी के ये तीन शानदार प्लान फ्री में देंगे OTT एक्सेस
कई जिलों में सूखे की स्थिति बन रही है, साथ ही खेती पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। दिन के तापमान में वृद्धि और नम पुरवा हवा के प्रभाव से लोग उमस भरी गर्मी से परेशान हैं।
लोगों को अभी तेज बारिश का इंतजार करना पड़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे के दौरान राजधानी समेत 25 जिलों में छिटपुट बारिश के साथ वज्रपात का येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पिछले 24 घंटे के दौरान सहरसा के सत्तर कटैया में सबसे अधिक 19.0 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि, 11 जिलों में छिटपुट बारिश दर्ज की गई। बारिश में कमी के कारण राज्य के अधिकतम तापमान में सामान्य से एक से दो डिग्री की वृद्धि हुई है।
सोमवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री की वृद्धि के साथ 37.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दरभंगा और गोपालगंज में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।