बिहार में इस दिन होगी मानसून की एंट्री : भीषण गर्मी से मिलेगा छुटकारा

बिहार में इस दिन होगी मानसून की एंट्री : भीषण गर्मी से मिलेगा छुटकारा

हीटवेव और उमस भरी गर्मी झेल रहे बिहार वासियों के लिए थोड़ी राहत भरी खबर है। इसकी वजह यह है कि मौसम विज्ञान केंद्र ने बिहार में मॉनसून के प्रवेश की आधिकारिक घोषणा कर दी है।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 जून को मानसून उत्तर-पूर्वी हिस्से से बिहार में प्रवेश करेगा। इसके एक दिन पहले यानी 19 जून की शाम से ही आसमान में बादल छाने लगेंगे। वहीं, 20 जून से बिहार के अधिकांश हिस्सों में गरज, चमक और तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश होगी।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

अब रोज-रोज की टेंशन खत्म, एक सप्ताह में 15 स्कूलों का होगा निरीक्षण; निजी स्कूल भी दायरे में

बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट आने से लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। हालांकि, अगले दो-तीन दिनों तक दक्षिण बिहार के लोगों को भीषण गर्मी का प्रकोप झेलना पड़ेगा। लेकिन, उत्तर बिहार में गर्मी से आंशिक राहत मिलेगी। दूसरी ओर, राज्य में मानसून के प्रसार के लिए अनुकूल परिस्थितियां तेजी से विकसित हो रही हैं।

बिहार के कुछ स्थानों पर पछुआ हवाओं का प्रसार कम हो गया है और पुरवा हवाएं तेज हो गई हैं। इस कारण लोगों को पसीने वाली गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। शाम को चल रही तेज हवाओं में ठंडक है। यह मौसम मानसून के आगमन का संकेत है। मानसून किशनगंज और पूर्णिया के रास्ते राज्य में प्रवेश करता है। पिछले दो दिनों से यहां मध्यम बारिश हो रही है।