बिहार में कब आएगा मॉनसून? मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 2 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट

बिहार में कब आएगा मॉनसून? मौसम विभाग का बड़ा अपडेट, 2 दिनों तक हीट वेव का अलर्ट

बिहार में लोग भीषण गर्मी से परेशान हैं. राजधानी पटना समेत प्रदेश के दक्षिणी भाग में लोग लू और हीट वेव के कारण लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. हालांकि, इस बीच राहत की खबर भी आ रही है.

मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटों में बिहार के उत्तरी और पूर्वी हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। वहीं, बिहार के दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्से के लगभग सभी जिलों में भीषण गर्मी पड़ने का अनुमान है। पश्चिमी बिहार के कई इलाकों में लू चलने की भी संभावना है।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

अब बार-बार रिचार्ज कराने की चिंता खत्म! Jio के इस खास प्लान में लंबी वैलिडिटी के साथ मिलेंगे कई फायदे

मौसम विशेषज्ञों के अनुसार पूरे राज्य में नम पछुआ और पुरवाई हवाएं चल रही हैं। इस वजह से मानसून एक जगह इस्लामपुर में अटका हुआ है। जब तक शक्तिशाली पुरवाई हवाएं राज्य में नहीं आती हैं, तब तक मानसून के आगे बढ़ने की कोई संभावना नहीं है। दक्षिण-पश्चिमी मानसून पिछले एक सप्ताह से बिहार से करीब 27-30 किलोमीटर पूर्व में पश्चिम बंगाल के इस्लामपुर में अटका हुआ है। कुल मिलाकर अभी मानसून के आगे बढ़ने के हालात नहीं बन रहे हैं।

बिहार में मानसून के आगमन के लिए आईएमडी ने 10-12 जून के बीच की तिथि तय की है। अगले 5 दिनों तक रहेगी उमस भरी गर्मी राजधानी पटना समेत दक्षिण बिहार में अभी भी पछुआ हवाएं चल रही हैं और इस वजह से गर्मी पड़ रही है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 5 दिनों तक बिहार में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करती रहेगी।

इस दौरान दक्षिण बिहार के जिलों में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार अगले 5 दिनों तक बिहार में उमस भरी गर्मी का दौर रहेगा। इस दौरान पटना समेत मध्य और दक्षिणी बिहार के जिलों में अधिकतम तापमान 40 से 44 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। वहीं, गया, बक्सर, भोजपुर, औरंगाबाद, अरवल, रोहतास के विक्रमगंज इलाकों में लू चलने का अलर्ट जारी किया गया है।