पटना :- प्रदेश में मानसून के आने के बाद मौसम में बदलाव आया है भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली है. बादलों की लुका-छिपी ने भी कुछ राहत दी। आज बादल है. लेकिन तेज बारिश नहीं हो रही है।
हालांकि कहीं-कहीं छिटपुट बारिश हुई है। वहीं, बंगाल की खाड़ी से नमी युक्त हवा का प्रभाव ओडिशा से होते हुए बिहार, पश्चिम बंगाल तक बना हुआ है। हवा की गति 25-30 किमी प्रति घंटे रहने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम केंद्र की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है।
पश्चिम चंपारण राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा :- बुधवार को राजधानी का अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री कम 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बांका जिले में 2.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। जबकि 35.1 डिग्री सेल्सियस के साथ पश्चिम चंपारण राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा।
बुधवार को राज्य के नौहट्टा में 1.0 मिमी, बिक्रम में 0.4 मिमी और गया में 0.2 मिमी दर्ज किया गया। प्रदेश में पूर्वी हवा के प्रभाव से राजधानी समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
गर्मी से राहत :- राजधानी में गुरुवार सुबह से ही धूप खिली हुई है लेकिन अभी गर्मी का अहसास नहीं हो रहा है। बादलों और हवा के प्रभाव से लोगों को राहत मिल रही है। बता दें कि माधोपुर बुधवार को 35.1 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ राज्य का सबसे गर्म शहर रहा।
राजधानी पटना का तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बांका में 2.4 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं, 25-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी।