अल्मोड़ा में उमस ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

जून माह के दूसरे पखवाड़े में भी मौसम के मिजाज लगातार बदल रहा है। जिससे तापमान में आये दिन उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है।

रविवार को बादल छाने के बावजूद भी तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। जिसके चलते लोगों को उमस का सामना करना पड़ा।

दरअसल, इन दिनों मौसम का मिजाज बदल गया है। रविवार को भी सुबह से ही आसमान में बादलों की आवाजाही बनी रही। बावजूद इसके तापमान में बढ़ोतरी होने से लोगों को दिन के समय में उमस का सामना करना पड़ा।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

आपदा कंट्रोल से मिली जानकारी अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, सुबह-शाम मौसम सुहावना बना है। जिसका पर्यटक और स्थानीय लोग भरपूर आनंद ले रहे हैं।