बिहार में मानसून के आगमन की खुशखबरी के बीच पटना के मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से अगले 24 घंटों के लिए पूर्वानुमान जारी किया है।
इसके मुताबिक आज राज्य के पांच जिले बक्सर, रोहतास, कैमूर, औरंगाबाद एवं गया में लू चलने को लेकर अलर्ट जारी किया गया। वहीं, प्रदेश के 11 जिलों के पूर्वी व पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, सुपौल, मधेपुरा, अररिया, किशनगंज, पूर्णिया व कटिहार में मेघ गर्जन के साथ बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी करते हुए मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से लोगों को सुरक्षित स्थान पर रहने की चेतावनी दी है। पटना सहित मध्य बिहार के जिलों में उमस भरी गर्मी लोगों को परेशान करेगी।
लू की चपेट में रहे सात जिले
दक्षिण बिहार में सोमवार को प्रदेश गया, रोहतास, शेखपुरा, बक्सर, औरंगाबाद, नवादा एवं नालंदा जिले लू की चपेट में रहा। इन जिलों में रहने वाले लोग गर्मी व लू के कारण परेशान रहे।
गया और रोहतास में 44.6 डिग्री, शेखपुरा में 43.2 डिग्री शेखपुरा, 46.6 डिग्री के साथ बक्सर, 44.7 डिग्री के साथ औरंगाबाद में गर्मी रही। मौसम विज्ञानी के अनुसार मानसून के प्रसार होने से दक्षिण बिहार के जिले के तापमान में गिरावट आएगी।
कटिहार को छोड़ प्रदेश के सभी जिलों के तापमान में वृद्धि
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार सोमवार को कटिहार को छोड़कर शेष सभी जिलों के तापमान में क्रमिक वृद्धि दर्ज की गई। प्रदेश का बक्सर जिला दूसरे दिन भी सबसे गर्म शहर रहा। सोमवार को 46.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर सबसे गर्म रहा। वहीं, राजधानी के तापमान में सामान्य से चार डिग्री की वृद्धि के साथ 41.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
बिहार के प्रमुख शहरों का तापमान
- रोहतास 44.6
- बक्सर 46.6
- पटना 41.5
- गया 44.6
- नालंदा 42.9
- मुजफ्फरपुर 35.4
- नवादा 43.9
- जमुई 42.6
- बांका 42.8
- वैशाली 40.1
- शेखपुरा 43.2
- भागलपुर 39.1
- सबौर 39.0
- दरभंगा 35.6
- सीतामढ़ी 36.6
- बेगूसराय 38.8
- (तापमान डिग्री सेल्सियस में)