बिहार में तेजी से बदल रहा मौसम का मिजाज, तीन जिले में लू का अलर्ट, यहां है बारिश का पूर्वानुमान

Bihar Weather Alert :बिहार के अलग-अलग हिस्‍सों में मौसम के अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। मार्च में ही जिस तरह से गर्मी बढ़ी है लोग परेशान हैं। उत्तर पूर्व भाग में बारिश के आसार। 39.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान

  Bihar Weather : बिहार में बीते कुछ दिनों के दौरान वातावरण में तपिश काफी तेजी से बढ़ी है। सूरज की किरणें  तीखी होती जा रही हैं। अब स्थिति ऐसी है कि लोगों का घर से निकलना मौसम का रुख तय करेगा।

यानी आपकी मर्जी पर मौसम की हुकूमत चलेगी। विज्ञानियों के अनुसार आने वाले कुछ दिन मौसम के लिहाज से काफी विपरीत प्रभाव वाले होंगे। यानी कहीं हीट वेव चलेगी तो कहीं बारिश का पूर्वानुमान है।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

 औरंगाबाद, गया और कैमूर के लिए येलो अलर्ट जारी …मौसम विज्ञानियों के अनुसार एक अप्रैल को प्रदेश के औरंगाबाद, गया, कैमूर जिले में हीट वेव चलने के आसार हैं। इन जिलों में  येलो अलर्ट जारी किया गया है। दो दिन बाद यहां के तापमान दो या तीन डिग्री की वृद्धि के आसार भी हैं।

वहीं मौसमी परिवर्तनों के चलते प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश भी हो सकती है। बताया गया कि 31 मार्च से दो अप्रैल तक प्रदेश के उत्तर पूर्व भाग के सुपौल, अररिया, किशनगंज, मधेपुरा, सहरसा, पूर्णिया, कटिहार के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है।

 बक्सर रहा बिहार का सबसे गर्म शहर…मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 39.6 डिग्री सेल्सियस के साथ बक्सर प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा। वहीं पटना के अधिकतम तापमान में सामान्य से एक डिग्री की वृद्धि के कारण 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि न्यूनतम तापमान 23.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

मौसम विज्ञान केंद्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश के पूर्वी चंपारण का अधिकतम तापमान में 1.4 डिग्री सेल्सियस, सिवान के तापमान में दो डिग्री, बक्सर के तापमान में 0.7 डिग्री, रोहतास के तापमान में 2.2 डिग्री, औरंगाबाद के तापमान में 1.5 डिग्री, गया के तापमान में 1.2 डिग्री, नवादा के तापमान में 0.1 डिग्री, सहरसा के तापमान में 0.8 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि दर्ज की गई। वहीं प्रदेश के अन्य शहरों के अधिकतम तापमान में आंशिक गिरावट दर्ज की गई।

 प्रदेश              अधिकतम                  न्यूनतम  

पटना                   35.8                       23.8

गया                     38.7                      16.8

औरंगाबाद             37.8                      17.5

भागलपुर              35.6                       23.7

मुजफ्फरपुर          33.4                       24.9

 मोतिहारी             36.6                        20.2

पूर्णिया                30.6                        23.8

सुपौल                 34.0                        24.1

(अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान डिग्री सेल्सियस में)