The Kashmir Files पर अपनी ही प्रतिक्रिया पर चौंकीं SP लिपि सिंह, Twitter पर Bihar की सिंघम के साथ खेला हो गया

सहरसा :- बिहार की लेडी सिंघम लिपि सिंह एक बार फ‍िर चर्चा में आ गईं हैं। सहरसा की पुलिस अधीक्षक लिपि सिंह का फेक ट्विटर आइडी बनाने का मामला प्रकाश में आया है। फेक आइडी से इंटरनेट मीडिया पर एसपी लिपि सिंह के नाम से मैसेज भी लगातार भेजा रहा है।

लोगों को दिग्भ्रमित किया जा रहा है। इस मामले में जानकारी प्राप्त होते ही एसपी लिपि सिंह के तकनीकी शाखा के अमर कुमार सिंह ने सदर थाना में अज्ञात के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है। एसपी ने कहा कि यह साइबर अपराध है। सख्‍ती से कार्रवाई होगी। साइबर शाखा से जुड़े अधिकारी लगातार इस पर जांच कर रहे हैं।

दर्ज रिपोर्ट में कहा कि कोई फेक ट्विटर अकाउंट बनाकर सामाजिक सौहार्द बिगाड़ना चाह रहा है। फेक अकाउंट बनानेवाले के विरुद्ध कारवाई की मांग की गयी है। जिले में यह पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी आईपीएसएस अधिकारी का फेक अकाउंट बनाया गया है। बनाए गए फेक अकाउंट से कई तरह का भ्रामक प्रचार किया गया है।

Whatsapp Group Join
Telegram channel Join

फिल्म द कश्मीर फाइल को लेकर भी इस टि्वटर आइडी से भ्रामक टिपण्णी की गई है। एसपी लिपि‍ सिंह इससे चिंतित हैं। उन्‍होंने कहा कि फ‍िल्‍म के बारे में मैंने कोई टिपण्‍णी या पोस्‍ट कहीं नहीं किया गया है। फ‍िर इस एकाउंट में कहां से आया। जिससे भी यह गलत कार्य किया है, उसका जल्‍दी पता कर लिया जाएगा।

यह एकाउंट किसने बनाया और किस उद्देश्‍य से इसका पता लगाने के लिए कहा गया है। सदर थाना अध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। फेक ट्विटर अकाउंट बनाने वाले का पता लगाया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि आरोपित को शीघ्र पकड़ लिया जाएगा।

यह बहुत बड़ा अपराध है। साथ ही ऐसे लोगों पर सरकार और पुलिस की नजर रहती है। असामाजिक गतिविधियों से सक्रिय लोग ऐसा करते हैं, ताकि समाज में विवाद फैले। पुलिस सख्‍ती से निपटेगी।