Bihar Weather Update: बिहार में मौसम का मिजाज फिर से बदलने लगा है। पछुआ हवा के कारण रात में और सुबह-शाम को कनकनी जरूरी है लेकिन दिन में अच्छी धूप निकलने से गर्माहट आने लगी है। पटना मौसम केंद्र ने कही ये बात…
Bihar Weather Forecast: बिहार में मौसम काफी तेजी से बदल रहा है। फिलहाल दिन में तो अच्छी धूप निकल रही है, लेकिन शाम होते ही तापमान तेजी से गिरने लगता है। रात के वक्त ठंड का अहसास अब तक बना हुआ है। लेकिन, अगले दो से तीन दिन में ही यह स्थिति बदलने लगेगी। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों में आसमान साफ रहा। अच्छी धूप निकलने से प्रदेश का पारा भी अब चढऩे लगा है। शनिवार को प्रदेश के अधिकांश शहरों का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा, जबकि न्यूनतम 10 डिग्री के आसपास।
अब बढ़ता जाएगा तापमान
पटना का अधिकतम तापमान 24.2 तो गया का 23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगे भी प्रदेश के मौसम में सुधार होने की उम्मीद है। मौसम विज्ञानी संजय कुमार का कहना है कि अगले कुछ दिनों में प्रदेश का तापमान और बढ़ेगा। इसके साथ रात को ठंड का अहसास कम होता जाएगा तो दिन में लोगों को गर्मी भी महसूस होगी।
मौसम का बदला मिजाज, तापमान पहुंचा 24.2 डिग्री पर
20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा अधिकांश शहरों का तापमान
10 डिग्री के आसपास राज्य के शहरों का न्यूनतम तापमान
24.2 डिग्री दर्ज किया गया पटना का अधिकतम तापमान
23.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया गया का अधिकतम तापमान
प्रमुख शहरों का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
पटना : 24.2 : 10
गया : 23.2 : 8.2
भागलपुर : 23.5 : 11.5
पूर्णिया : 23 : 13.6
वाल्मीकिनगर : 24.3 : 9.3
मुजफ्फरपुर : 21.8 : 11.2
छपरा : 23.5 : 11.2
सुपौल : 23.6 : 11.6
सबौर : 22.6 : 9.4
मोतिहारी : 22.5 : 9.5
गोपालगंज : 22.1 : 9.1
माधोपुर : 23.7 : 10.4
जमुई : 22.9 : 10
बक्सर : 24.4 : 10.7
पुपरी : 23.6 : 8.8
अररिया : 23.8 : 9.2
औरंगाबाद : 23.7 : 9.7
बेगूसराय : 23.4 : 10.1
बांका : 24.1 : 9.9
कटिहार : 22.7 : 11
(तापमान डिग्री सेल्सियस में)