लखीसराय। हलसी थाना क्षेत्र अंतर्गत लखीसराय-सिकन्दरा मुख्य सड़क के किनारे सार्वजनिक तालाब में मछली मारने को लेकर पूर्वी गिद्धा एवं पश्चिमी गिद्धा के लोगों के बीच बुधवार को विवाद हो गया। दोनों पक्ष के बीच गोलीबारी भी हुई। घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची हलसी पुलिस पर कुछ शरारती तत्वों ने पथराव कर दिया है। इसमें हलसी थाना में पदस्थापित पुलिस अवर निरीक्षक फसी अहमद के घायल होने की सूचना है।